फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती-पवार की मुलाकात से महाराष्ट्र में बसपा-एनसीपी के गठबंधन की अटकलें

Fri, 27 Jul 2018 02:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात की। बुधवार को हुई इस भेंट से दोनों दलों के बीच महाराष्ट्र में गठबंधन की अटकलें लगने लगी हैं। इस बैठक में बसपा से राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा भी मौजूद थे। अपनी मुलाकात को लेकर पवार ने ट्वीट किया कि बसपा प्रमुख मायावती और सतीश चंद्र मिश्रा से मुलाकात अच्छी रही। हालांकि इस बारे में बसपा चुप्पी साधे हुए है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि करीब एक घंटे तक चली इस बैठक का मकसद दोनों दलों बीच मतभेद को दूर करना था।

विज्ञापन


एक वक्त में मायावती ने महाराष्ट्र में गठबंधन के एनसीपी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था लेकिन अब परिस्थितियां दोनों दलों के लिए अलग हैं। ऐसे में 2019 में भाजपा को हराने के लिए दोनों दल गठजोड़ की संभावना फिर तलाश रही हैं। कभी कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन का हिस्सा रहे रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई अब भाजपा के साथ है।

बसपा का महाराष्ट्र खासकर विदर्भ में ठीकठाक जनाधार है। उससे गठबंधन होने पर एनसीपी की दावा मजबूत होगा। वहीं दूसरी ओर मायावती की बसपा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी के साथ ही अन्य राज्यों में पार्टियों से गठबंधन पर विचार कर रही है। कर्नाटक में जदएस और हरियाणा में आईएनएलडी के साथ उसका पहले से ही गठबंधन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें