फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वैच्छिक सेवानिवृत्त योजना से इस साल बीएसएनएल को होगी 1,300 करोड़ बचत

Wed, 18 Dec 2019 03:33 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय संचार निगम लिमिटेड
विज्ञापन

बीएसएनएल ने मंगलवार को कहा कि 78,569 कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्त योजना (वीआरएस) का विकल्प चुना है। इससे कंपनी को चालू वित्त वर्ष की शेष अवधि में वेतन मद में 1,300 करोड़ रुपये की बचत की उम्मीद है। यह योजना 31 जनवरी, 2020 से अमल में आएगी। 

विज्ञापन


बीएसएनएल चेयरमैन एवं एमडी पीके पुरवार ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जिन लोगों ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है, उन पर विचार किया जाए और मंजूरी दी जाए। एमटीएनएल के साथ विलय पर उन्होंने कहा कि चर्चा शुरू हुई है और दोनों कंपनियों के निदेशक मंडल की बैठक हुई है। इस समय हमारा लक्ष्य नेटवर्क एकीकरण और परिचालन में तालमेल पर है। 

इस पर चर्चा शुरू हुई है। सुप्रीम कोर्ट के समायोजित सकल राजस्व पर हाल के फैसले से कंपनी पर वैध बकाये के बारे में पुरवार ने कहा कि वित्तीय दबाव परिदृश्य को देखते हुए हमने सरकार से बकाया वसूली पर पुनर्विचार करने या कंपनी को जो राशि देनी है, उस राशि के बराबर इक्विटी पूंजी डालने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें