फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोर के लिए 1000 जवानों की नई बटालियन बनाएगी बीएसएफ

Sat, 01 Dec 2018 02:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Kartarpur sahib
विज्ञापन

बीएसएफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित करतारपुर कॉरिडोर की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 1000 सैनिकों की एक नई बटालियन बनाने का फैसला किया है। साथ ही कॉरिडोर में सर्विलांस और सुरक्षा के लिए स्मार्ट उपकरणों की भी मदद लिए जाने की तैयारी है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने ये भी कहा कि कॉरिडोर की सुरक्षा उसके लिए कोई बड़ा मसला साबित नहीं होगा, क्योंकि वह लंबे समय से अटारी-वाघा सीमा पर ऐसे ही काम को कर रही है। 

विज्ञापन

बीएसएफ के 54वें स्थापना दिवस से एक दिन पहले उसके महानिदेशक रजनीकांत मिश्रा से पूछा गया था कि क्या खालिस्तानी आतंकवाद के दोबारा सिर उठाने के चलते फोर्स इस कॉरिडोर के आम जनता के लिए खोले जाने पर सुरक्षा कारणों को लेकर चिंतित है? इसी दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी ने कॉरिडोर के लिए नई बटालियन व अन्य तैयारियों का आवेदन केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजे जाने की जानकारी दी। बीएसएफ महानिदेशक रजनीकांत ने पूर्वी राज्यों से लगी सीमा पर पिछले एक साल से रोहिंग्या शरणार्थ्यों से जूझने के मसले पर कहा कि अब यह बड़ा मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन

बुलेटप्रूफ बंकरों से बेकार कर रहे हैं स्नाइपर अटैक

वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान से लगी सीमा पर चिंता का सबब बनने स्नाइपर फायर से अपने जवानों की जान की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल स्वदेश निर्मित बुलेटप्रूफ बंकरों का उपयोग कर रही है। साथ ही हालिया समय में दुश्मन की चौकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए उसे भारी नुकसान पहुंचाने की भी नीति अपनाई गई है। उन्होंने यह भी बताया कि बीएसएफ पश्चिमी मोर्चे पर मौजूद गांवों में रहने वाले लोगों की जनसांख्यिकी और आर्थिक स्तर का डाटा भी तैयार कर रही है, जिससे पाकिस्तान से लगे इलाकों में किसी भी तरह का बदलाव होने पर सरकार को तत्काल सूचित किया जा सके। हालांकि उन्होंने बीएसएफ की तरफ से जैसलमेर के सीमावर्ती इलाकों में मुस्लिम जनसंख्या की अचानक भारी बढ़ोतरी होने से जुड़ी कोई रिपोर्ट तैयार किए जाने की जानकारी होने से इनकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें