फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर पाकिस्तानी रेंजर्स को बीएसएफ देगी मिठाई के छह डिब्बे

Tue, 06 Nov 2018 06:34 PM IST
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
विज्ञापन
bsf-diwali - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर दीपावली के उपलक्ष्य में बीएसएफ पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाई के छह डिब्बे भेंट करेगी। बीएसएफ डीजी रजनीकांत मिश्रा की ओर से अटारी स्थित वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाई दी जाएगी। इसके अलावा बॉर्डर के उन सभी कांटेक्ट प्वाइंट पर भी दीपावली मिलन समारोह आयोजित होगा, जहां पर दोनों देशों की बॉर्डर गार्ड फोर्स के प्रतिनिधि आधिकारिक तौर पर मिलते हैं। बता दें कि इस साल भारत-पाक के बीच कई बार टेंशन का माहौल बन गया था। इस वजह से बीएसएफ ने गणतंत्र दिवस और ईद पर मिठाई का आदान-प्रदान नहीं किया था।

विज्ञापन



बीएसएफ के एक आला अधिकारी के मुताबिक, डीजी की ओर से पाकिस्तानी रेंजर्स के हेड और दूसरे सीनियर अफसरों को दीपावली की शुभकामनाएं दी जाएंगी। पहले यह माना जा रहा था कि इस बार बीएसएफ के अधिकारी दीपावली पर पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाई भेंट नहीं करेंगे। वजह, गत सितंबर में पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ के हवलदार नरेंद्र सिंह को अगवा कर उसके शव को क्षत-विक्षत कर दिया गया था। उसके बाद कई मौकों पर पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर में फायरिंग भी होती रही है। 

पाकिस्तान ने अनेकों बार सीजफायर का भी उल्लंघन किया है। इन सबके बावजूद बीएसएफ ने दीपावली पर पाकिस्तानी रेंजर्स को अमन-चैन और भाईचारे का संदेश देने के मिठाई भेजने का निर्णय लिया है। मिठाई के डिब्बों पर पाकिस्तानी रेंजर्स के डायरेक्टर जनरल और उनके बाद पद-सोपान के तहत आने वाले पांच-छह अफसरों को मिठाई का डिब्बा दिया जाता है।
विज्ञापन


इसके अलावा बटालियन स्तर पर भी दीपावली की शुभकामनाएं और मिठाई भेंट की जाएगी। मिठाई देने के लिए फ्लैग मीटिंग के द्वारा या दूसरे सूचना तंत्र से पाकिस्तानी रेंजर्स को सूचित किया जाता है। वाघा बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के एक अधिकारी ने बुधवार को दीपावली पर मिठाई देने के लिए नियमानुसार एक औपचारिक मिलन की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें