फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Smuggling: बीएसएफ ने सीमा पर 80 लाख से अधिक की सोने की तस्करी को किया विफल, एक तस्कर गिरफ्तार

Thu, 25 Sep 2025 08:15 PM IST
रिया दुबे एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा (नदिया जिला) पर बीएसएफ ने एक बार फिर से सोने की तस्करी को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में एक तस्कर को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर के पास से दो प्लास्टिक पैकेट और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
विज्ञापन
सोने की तस्करी को नाकाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा (नदिया जिला) पर बीएसएफ ने एक बार फिर से सोने की तस्करी को नाकाम कर दिया। जवानों ने बांग्लादेश से भारत में अवैध रूप से लाए जा रहे 719.2 ग्राम वजनी छह सोने के बिस्कुट जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत 80.55 लाख है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

बीएसएफ ने चलाया पूरा ऑपरेशन

बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के जनसंपर्क अधिकारी ने के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल की 32वीं वाहिनी, बनपुर सीमाचौकी को खुफिया सूचना मिली कि इलाके से बांग्लादेश से सोने की तस्करी हो सकती है। जवानों ने तत्काल रणनीति बनाकर तारबंदी के पास आम और केले के बागानों में दो समूहों में घात लगाई। सुबह करीब 08:30 बजे दो भारतीय और दो बांग्लादेशी तस्कर सीमा के दोनों ओर से आगे बढ़ते दिखाई दिए। बांग्लादेशी तस्करों ने छोटे प्लास्टिक पैकेट भारतीय तस्करों की ओर फेंके। जैसे ही भारतीय तस्कर उन्हें उठाने लगे, बीएसएफ जवानों ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया।

विज्ञापन


गिरफ्तार तस्कर के पास से दो प्लास्टिक पैकेट और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। घटनास्थल से एक अतिरिक्त मोबाइल फोन भी मिला। जब्त पैकेटों की जांच में कुल छह सोने के बिस्कुट बरामद हुए, जो तस्करी के लिए भेजे गए थे। जब्त किए गए सोने के बिस्कुट और गिरफ्तार तस्कर को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें