फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ को मिली बड़ी कामयाबीः भारत-बांग्लादेश सीमा पर 2.82 करोड़ के सोने के बिस्कुटों के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sun, 12 Oct 2025 07:47 PM IST
एन अर्जुन अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

बीएसएफ ने सोने की 20 बिस्कुटों, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.82 करोड़ रुपए है, के साथ एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
बीएसएफ ने तस्कर को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने सोने की बड़ी तस्करी को नाकाम कर दिया है। बीएसएफ ने सोने की 20 बिस्कुटों, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.82 करोड़ रुपए है, के साथ एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के जनसंपर्क अधिकारी के मुताहिक शनिवार रात को बल की 32वीं वाहिनी, होरंदीपुर सीमाचौकी (नदिया जिला) के जवानों को खुफिया जानकारी मिली कि भारत–बांग्लादेश सीमा के नजदीक मुस्लिमपारा गांव का रहने वाला एक व्यक्ति बांग्लादेश से तस्करी किए गए अवैध सोने को सीमा चौकी होरंदीपुर के इलाके से लेकर जाने वाला है। तस्कर को पकड़ने के लिए संभावित स्थान पर विशेष घात (अम्बुश) लगाया गया। 

सुबह करीब 6 बजे, जवानों ने बांस के घने झुरमुटों की आड़ में एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। उसे तत्काल घेरकर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक प्लास्टिक का पैकेट बरामद हुआ, जिसे खोलने पर उसमें 20 सोने के बिस्कुट बरामद हुए, जिनका कुल वजन 2332.66 ग्राम है। जब्त किए गए सोने की अनुमानित कीमत लगभग 2.82 करोड़ आंकी गई है। तस्कर को मौके पर ही हिरासत में लेकर सीमाचौकी होरंदीपुर लाया गया।
विज्ञापन


जब्त किए गए सोने के बिस्कुटों और गिरफ्तार तस्कर को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के जनसंपर्क अधिकारी ने सोने की तस्करी से जुड़ी इस घटना की पुष्टि व जवानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल अपने मजबूत खुफिया तंत्र और सतर्क जवानों की बदौलत भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर होने वाली हर प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। 

उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों से अपील की कि यदि उन्हें सोने की तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो वह तत्काल बीएसएफ की 'सीमा साथी' हेल्पलाइन नंबर 14419 पर या व्हाट्सएप नंबर 9903472227 पर संदेश या वॉयस मैसेज के माध्यम से साझा करें। विश्वसनीय सूचना देने पर उचित इनाम प्रदान किया जाएगा और सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें