सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को गुजरात में भुज के क्रीक क्षेत्र में नौ पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा। सूत्रों ने बताया कि भुज क्षेत्र में बीएसएफ ने गश्त के दौरान एक लकड़ी की मछली पकड़ने वाली नौका देखी।
सुरक्षा बलों ने मछुआरों को चुनौती दी और उन्हें चौहान नाला के करीब जी-43 पिलर के पास पकड़ा। सूत्रों ने बताया कि इन नौ पाकिस्तानी नागरिकों से पूछताछ की गई जिसमें मछली पकड़ने वाला सामान को छोड़कर कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।
बता दें कि पाकिस्तानी नाव ऐसे समय पकड़ी जा रही हैं, जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के कारण सीमा पर निगरानी कड़ी कर दी गई है। इससे पहले तटरक्षक बलों ने 2 अक्तूबर को गुजरात तट के निकट भी एक पाकिस्तानी नौका को पकड़ा गया था। उस पर चालक दल के नौ लोग सवार थे।