फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF Raising Day 2022: पाकिस्तान से सटी सीमा पर मनेगा बीएसएफ का स्थापना दिवस, अमृतसर में होगी रेजिंग-डे परेड

सार

BSF Raising Day 2022: दो-तीन वर्ष पहले तक सभी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की स्थापना दिवस परेड, दिल्ली-एनसीआर में ही आयोजित हो रही थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि भारत सरकार ने अब ऐसे कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। इन बलों की वार्षिक परेड देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित होगी...
विज्ञापन
BSF Raising Day 2022 - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल 'बीएसएफ' का स्थापना दिवस इस बार पाकिस्तान से लगते बॉर्डर के निकट अमृतसर में मनाया जाएगा। यह दूसरा अवसर है जब बीएसएफ की रेजिंड डे परेड दिल्ली से बाहर आयोजित की जा रही है। गत वर्ष सीमा सुरक्षा बल की स्थापना दिवस परेड, राजस्थान के जैसलमेर (पाकिस्तान से लगते बॉर्डर) में हुई थी। इस बार चार दिसंबर को अमृतसर में होने जा रही रेजिंड डे परेड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि, शिरकत करेंगे।

मोदी सरकार ने लिया दिल्ली से बाहर करने का फैसला

दो-तीन वर्ष पहले तक सभी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की स्थापना दिवस परेड, दिल्ली-एनसीआर में ही आयोजित हो रही थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि भारत सरकार ने अब ऐसे कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। इन बलों की वार्षिक परेड देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित होगी। इसके पीछे मकसद है कि देश और सीमाओं की सुरक्षा में लगे केंद्रीय बलों एवं राष्ट्र की जनता के बीच आत्मीयता का संबंध स्थापित हो।

साल 2014 में नरेंद्र मोदी ने जब प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला, तो डीजी-आईजी कांफ्रेंस, पहली बार दिल्ली से बाहर 'दिसपुर' में आयोजित हुई थी। 2015 की यह कांफ्रेंस गुजरात के कच्छ में आयोजित हुई। 2016 में हैदराबाद और 2017 में डीजी-आईजी कांफ्रेंस उत्तराखंड के टनकपुर में आयोजित की गई। वर्ष 2018 में यह कांफ्रेंस, दोबारा से गुजरात के केवाडिया में हुई थी। 2019 में महाराष्ट्र के पुणे में इस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। 2020 में कोविड-19 के कारण वर्चुअली कांफ्रेंस आयोजित की गई। गत वर्ष डीजी-आईजी कांफ्रेंस उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित हुई। प्रधानमंत्री इस वार्षिक कांफ्रेंस में भाग लेते हैं।

'सीआरपीएफ' का रेजिंग-डे इस बार जम्मू में

आईटीबीपी सहित एक दो बलों का स्थापना दिवस पहले भी दिल्ली से बाहर आयोजित हुआ था। देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' का रेजिंग-डे इस बार जम्मू में आयोजित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परेड की सलामी ली। बीएसएफ का स्थापना दिवस, पहली बार जैसलमेर में आयोजित किया गया। एसएसबी के स्थापना दिवस की परेड इस बार लखीमपुर खीरी में आयोजित होगी। इंडियन एयरफोर्स का 90वां वायुसेना दिवस इस बार चंड़ीगढ़ की सुप्रसिद्ध सुखना लेक पर आयोजित किया गया। पहली बार यह आयोजन किसी एयरबेस से बाहर हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें