फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF Jawan Return: 'बेटे की वापसी का बेसब्री से इंतजार', गलती से पाकिस्तान पहुंचे बीएसएफ जवान के पिता बोले

Fri, 25 Apr 2025 12:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पंजाब के फिरोजपुर सीमा पर बीएसएफ की 182वीं बटालियन में तैनात साहू को बुधवार को पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय जवान वर्दी में था। उसके पास सर्विस राइफल थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसएफ जवान पीके साहू को अनजाने में पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। अब उनके पिता ने शुक्रवार को कहा कि परिवार उनके लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हिरासत में लिए गए जवान के पिता भोलानाथ साहू ने कहा कि उनके बेटे की बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर ने गुरुवार रात उन्हें फोन करके बताया कि उनके बेटे की सुरक्षित रिहाई के लिए बीएसएफ और पाक रेंजर्स के अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग हो रही है।

विज्ञापन


'बेटा होली के लिए घर आया था'
साहू ने कहा, 'मेरा बेटा देश की सेवा कर रहा है और मुझे यकीन है कि उसकी सुरक्षित रिहाई के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।' साहू ने कहा, 'मुझे अभी तक अपने बेटे के ठिकाने के बारे में कोई और जानकारी नहीं मिली है।' उन्होंने बताया कि उनका बेटा होली के लिए घर आया था और करीब तीन सप्ताह पहले काम पर वापस चला गया था। 



बुधवार को पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था
पंजाब के फिरोजपुर सीमा पर बीएसएफ की 182वीं बटालियन में तैनात साहू को बुधवार को पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय जवान वर्दी में था। उसके पास सर्विस राइफल थी। हुगली के रिशरा के हरिसभा इलाके के रहने वाले साहू कथित तौर पर सीमा के पास किसानों के एक समूह के साथ थे, जब वह एक पेड़ के नीचे आराम करने के लिए आगे बढ़े और अनजाने में पाकिस्तान क्षेत्र में चले गए, जहां उन्हें पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन


घटना के बारे में पता चलने के बाद से ही पत्नी बेसुध
बीएसएफ जवान की पत्नी रजनी अपने सात वर्षीय बेटे और साहू के माता-पिता के साथ रिशरा में रहती हैं। घटना के बारे में पता चलने के बाद से ही बेसुध हैं। रजनी ने कहा कि उन्होंने अपने पति से आखिरी बार मंगलवार रात को बात की थी, उन्होंने कहा कि परिवार चाहता है कि वह जल्द से जल्द वापस आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें