फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों के हमले में बीएसएफ जवान ने गंवाया हाथ

Fri, 12 Jul 2019 06:02 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बृहस्पतिवार को बांग्लादेशी पशु तस्करों के बम हमले में बीएसएफ के एक जवान को अपना हाथ गंवाना पड़ा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान की पहचान कांस्टेबल अनीसुर रहमान के रूप में हुई है। पश्चिम बंगाल के उत्तर-24 परगना जिले में अंगरेल सीमा चौकी के पास सुबह साढे़ तीन बजे तस्करों ने रहमान पर दो देसी बम फेंके थे। इससे उसके फेफड़े, लीवर और पेट में छर्रे घुस गए। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका दायां हाथ अलग कर दिया गया। 
विज्ञापन


बीएसएफ के मुताबिक, भारतीय सीमा में 200 मीटर तक घुसे करीब 25 तस्करों ने जवान को घेर लिया था। वह बम, धारदार हथियार, कुल्हाड़ी, लाठी आदि से लैस थे। उनका मकसद स्थानीय लोगों की मदद से पशु तस्करी करना था। आत्मरक्षा में जब जवान ने फायर किया तो वह बचकर भाग गए। इस घटना के बाद बीएसएफ ने दक्षिण बंगाल इलाके में अलर्ट जारी कर बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के समक्ष जोरदार विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें