फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत–बांग्लादेश सीमा: 1.43 करोड़ मूल्य के 23 सोने के बिस्कुट बरामद, बीएसएफ की एक हफ्ते में दूसरी बड़ी कामयाबी

Thu, 09 Mar 2023 10:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

सीमा सुरक्षा बल ने राज्य के उत्तरी 24 परगना में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 23 सोने के बिस्किट बरामद किए हैं। बल द्वारा बरामद किए गए सोने की कीमत 1.43 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन
सोने के बिस्किट बरामद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने 1.43 करोड़ रुपए मूल्य के 23 सोने के बिस्कुट बरामद किए। इन बिस्कुटों को तस्कर बांग्लादेश से भारत में पार करने की फिराक में था। जबकि तस्कर सीमा के उस पार फरार हो गया। दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने बताया कि जिला उत्तर 24 परगना दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी मलीदा, 107वीं वाहिनी के जवान सीमा पर थे। गुरुवार को बीएसएफ के जवानों को खबर मिली थी कि बड़ी तस्करी होने वाली है। जवानों ने देखा की एक तस्कर बांग्लादेश की तरफ से तारबंदी के समीप आ रहा है। जवानों ने जब उसे रुकने को कहा तो वह तारबंदी के ऊपर से एक पैकेट फेंककर वापस बांग्लादेश की तरफ भाग गया। 

विज्ञापन


जवानों ने सीमा के पास गहन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान जवानों को एक पैकट से 23 सोने के बिस्कुट बारामद हुए। जवानों ने तुरंत इसकी सूचना अपने कंपनी कमांडर को दी। जब्त किए गए सोने का वजन 2683.04 ग्राम है जिसका मूल्य 1.43 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। जब्त सोने के बिस्कुटों को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु कस्टम विभाग, बागदाह को सौंप दिया गया।

बीएसएफ को मिली लगातार तीसरे दिन बड़ी कामयाबी
उल्लेखनीय है कि भारत–बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की एक हफ्ते के दौरान यह दूसरी बड़ी कामयाबी है। हाल ही में दिनांक छह मार्च को सीमा चौकी कल्याणी, 158 वीं वाहिनी के जवानों ने सीमा पर 2.64 करोड़ रुपए मूल्य के 40 सोने के बिस्कुट जब्त किए थे।
विज्ञापन


दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने बताया की तस्कर नए–नए तरीकों से तस्करी करने की कोशिश करते हैं, लेकिन सतर्क बीएसएफ के जवान उनकी किसी भी चाल को कामयाब नहीं होने दे रहे हैं।उन्होंने जवानों की इतनी बड़ी कामयाबी पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ये सोने के बिस्कुट कहां से आ रहे थे और किसको को सौंपने थे, बीएसएफ का खुफिया विभाग इसकी जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें