भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत (उत्तर 24 परगना जिला) की 143वीं वाहिनी के सतर्क जवानों ने एक बड़ी तस्करी की कोशिश नाकाम कर दी। सीमा चौकी तराली-1 पर खुफिया जानकारी के आधार पर की गई कार्रवाई में जवानों ने एक तस्कर को रंगेहाथ पकड़ लिया। उसके पास से 20 सोने के बिस्कुट बरामद हुए, जिनका कुल वजन 1116.27 ग्राम है। जब्त किए गए सोने की अनुमानित कीमत लगभग 1.29 करोड़ आंकी गई है।
बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक यह कामयाबी शुक्रवार को तराली-1 सीमाचौकी क्षेत्र के अंतर्गत हाकिमपुर चेक पोस्ट पर मिली। खुफिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह आशंका जताई गई थी कि क्षेत्र से सोने की तस्करी की कोशिश की जाएगी। सूचना मिलते ही हाकिमपुर चेक पोस्ट पर विशेष सतर्कता बरती गई और सभी संभावित मार्गों व संवेदनशील स्थानों पर निगरानी तेज कर दी गई। सुबह करीब 9 बजे, हाकिमपुर बाजार से स्वरूपदाह की ओर जा रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली
बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के जनसंपर्क अधिकारी, ने इस घटना की सराहना करते हुए कहा कि बीएसएफ के जवान सीमा पर तस्करी की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पूरी तरह से सक्षम व प्रतिबद्ध है। उन्होंने सीमावर्ती निवासियों से आग्रह किया कि सोने की तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना बीएसएफ की सीमा साथी हेल्पलाइन नंबर 14419 पर या 9903472227 पर व्हाट्सएप मैसेज या वॉयस मैसेज के माध्यम से दें। पुख्ता सूचना देने पर उचित इनाम दिया जाएगा तथा सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।