फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशाः बीएसएफ ने नक्सलियों के खतरनाक प्लान को किया नाकाम, मौके से तीन आईईडी विस्फोटक बरामद

Tue, 23 Feb 2021 12:48 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, भुवनेश्वर
विज्ञापन
विस्फोटक पदार्थ बरामद - फोटो : ANI
विज्ञापन

बीएसएफ के जवानों ने ओडिशा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान तीन आईईडी समेत विस्फोटक सामग्रियां बरामद कीं। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की नौवीं बटालियन के जवानों ने सोमवार को मलकानगिरि जिले में गोपीनाथगुडा-कदलिबंधा गांव के पास करीब एक किलोग्राम वजन के आईईडी, जिलेटिन की सात छड़ें और 12 से अधिक बैट्ररी समेत कुछ अन्य विस्फोटक सामग्रियां बरामद कीं।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि ये आईईडी माओवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के इरादे से तैयार किए थे। इन आईईडी को नष्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें