फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF टॉपर नबील को धमका रहे आतंकी, छोड़ दो नौकरी या जान दो

Wed, 17 May 2017 08:07 AM IST
amarujala.com, Written by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
BSF एग्जाम टॉपर कश्मीरी युवक नबील को धमका रहे आतंकी, छोड़ दो BSF या जान दो - फोटो : Facebook Profile
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) की परीक्षा में टॉपर बने नबील अहमद वानी को आतंकियों से धमकी मिल रही है। आतंकी नबील को धमका रहे हैं कि वो आर्मी छोड़ दे, या फिर इसकी कीमत चुकाने को तैयार रहे। नबील अहमद का कहना है कि उसके साथ ही उसकी बहन को भी आतंकियों की ओर से ऐसी धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन


नबील अहमद वानी ने आतंकियों की धमकी को लेकर केंद्रीय महिला एंव बाल विकास मंत्री मेनका गांधी से मुलाकात की। नबील ने मेनका गांधी से मुलाकात के बाद बताया कि बीएसएफ की परीक्षा में टॉप करने के बाद से उसे और उसकी बहन को लगातार आतंकियों की ओर से धमकी मिल रही है।
  BSF exam topper #NabeelAhmedWahi approaches WCD Minister @Manekagandhibjp; claims he & his sister are being threatened by militants — Press Trust of India (@PTI_News) May 16, 2017
विज्ञापन



नबील अहमद वानी कश्मीर के हैं और उन्होंने बीएसएफ की परीक्षा में टॉप करने का कारनामा किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खासी चर्चा हुई थी और पूरे देश ने हीरो की तरह उन्हें हाथों-हाथ लिया था।

गौरतलब है कि हाल ही में आतंकियों ने कश्मीर में उमर फैयाज नाम के युवा सैन्य अधिकारी की हत्या कर दी थी। फैयाज शादी समारोह में गए थे, जहां से उनका अपहरण कर लिया गया था। कश्मीर में आतंकी युवाओं द्वारा भारत की ओर जुड़ने खासकर सेना से जुड़ाव को लेकर हमेशान धमकियां देते रहे हैं। फयाज की कायरलापूर्वक हत्या को इसी से जोड़कर देखा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें