सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बीएसएफ की ओर से बार्डर पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 15 पाकिस्तानी रेंजर और 10 आतंकियों को मार गिराया गया है। यह दावा किया है बीएसएफ के महानिदेशक केके शर्मा ने।
एक प्रेस कान्फ्रेंस में डीजी बीएसएफ ने यह भी दावा किया कि बीएसएफ की चौकसी के कारण ही आतंकियों की भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिशें सफल नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हमने सीमा पर ऑपरेशन रुस्तम शुरू किया है जिससे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी रखी जा रही है।
शर्मा ने कहा कि हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि बार्डर पर सीमा को और चौकस किया जाए इसके लिए बाड़ को मजबूत करने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। टेक्नोलॉजी की मदद से ही कई ऐसी सुरंग पकड़ी गई हैं जिन्हें बनाकर घुसपैठ करने का प्रयास किया जा रहा था।