फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में बीएसएफ और सुरक्षाबलों ने चलाया संयुक्त तलाशी अभियान, हथियार बरामद

Wed, 22 Nov 2023 01:38 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, इंफाल

सार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 6 बजे से आठ बजे के बीच बीएसएफ, 5 सिख रेजिमेंट और मणिपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दो 9 मिमी के कार्बोइन मशीन गन और दो मैगजीन बरामद हुईं...
विज्ञापन
Manipur - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंसाग्रस्त मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान हथियार बरामद किए गए। तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारी और जवान शामिल थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 6 बजे से आठ बजे के बीच बीएसएफ, 5 सिख रेजिमेंट और मणिपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने चुराचांदपुर जिले के लोनफाई गांव के पास लान्चिंग कोम्बी गांव के सामान्य क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। ऑपरेशन के दौरान निम्नलिखित वस्तुएं बरामद की गईं। इस दौरान दो 9 मिमी के कार्बोइन मशीन गन और दो मैगजीन बरामद हुईं। बरामद सामान को मणिपुर पुलिस (चुरचांदपुर पुलिस स्टेशन) ने अपने कब्जे में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक संयुक्त तलाशी अभियान टीम में बीएसएफ, पांच सिख रेजिमेंट और मणिपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित 50 से 55 जवान शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें