फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF ADG In Manipur: मणिपुर दौरे पर बीएसएफ एडीजी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, राज्यपाल से भी की मुलाकात

Sun, 03 Aug 2025 11:43 PM IST
एन अर्जुन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

बीएसएफ के एडीजी ने मणिपुर का दो दिवसीय दौरा किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के अलावा उन्होंने राज्यपाल से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
बीएसएफ एडीजी ने राज्यपाल से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ईस्टर्न कमांड, कोलकाता के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) महेश कुमार अग्रवाल ने मणिपुर का दो दिवसीय दौरा कर राज्य की वर्तमान सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में तैनात बीएसएफ कंपनियों की संचालनात्मक तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान वे अधिकारियों और जवानों से मिले और उनका हौसला बढ़ाया। यात्रा के दौरान एडीजी

विज्ञापन

ने राज्य के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने राज्य के डीजीपी से भी शिष्टाचार मुलाकात की।

बीएसएफ के प्रवक्ता के मुताबिक एडीजी बीएसएफ अग्रवाल शुक्रवार को इंफाल के तुलीहल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत आईजी बीएसएफ एमएंडसी फ्रंटियर रवि कांत, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। इसके बाद उन्होंने माननीय राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से भेंट की। साथ ही सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह और मणिपुर के पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह, आईपीएस से भी मुलाकात की।

उसी दिन उन्होंने थौबल जिले में बीएसएफ की विभिन्न लोकेशनों का दौरा किया और वहां तैनात कमांडरों व जवानों से बातचीत की। शनिवार को को एडीजी बीएसएफ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों में तैनात बीएसएफ पोस्टों का दौरा किया।
विज्ञापन


चुराचांदपुर में उन्होंने एसटीसी (स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर) का भी दौरा किया और सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान अग्रवाल ने अधिकारियों और जवानों से बातचीत की और उन्हें राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सौंपे गए कार्यों को पूर्ण निष्ठा और पेशेवर तरीके से निभाने के निर्देश दिए। एडीजी बीएसएफ रविवार को को कोलकाता के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें