कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा 6 अगस्त को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री से उनकी पहली मुलाकात होगी। आपको बता दें कि इससे पहले 29 जुलाई को येदियुरप्पा सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया था। इसके लिए आवाज के द्वारा वोटिंग हुई। इस दौरान सदन में भाजपा और कांग्रेस के सदस्यों के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई।