फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा करेंगे 'वर्क फ्रॉम होम', एहतियात के तौर पर लिया फैसला

Fri, 10 Jul 2020 05:56 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा - फोटो : social media
विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उनके कार्यालय सह आवास के कुछ कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद वह एहतियात के तौर पर घर से काम करेंगे। 

विज्ञापन


एक बयान में येदियुरप्पा ने कहा कि मैं आज से अगले कुछ दिनों तक घर से ही काम करूंगा क्योंकि कार्यालय सह आवास कृष्णा के कुछ कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

येदियुरप्पा ने कहा कि वह जरूरी दिशानिर्देश और सलाह ऑनलाइन ही देंगे। येदियुरप्पा ने खुद को स्वस्थ बताते हुए लोगों से नहीं घबराने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए जरूरी दिशानिर्देश का पालन करें। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री कार्यालय सह आवास कृष्णा को संक्रमण मुक्त करने के लिए बंद किया गया था क्योंकि यहां तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल का रिश्तेदार संक्रमित पाया गया था।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कर्नाटक में गुरुवार को कोरोना वायरस के 2,200 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 30,000 से अधिक हो गई। इस बीमारी से 17 और लोगों की जान जाने के बाद कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा गुरुवार को 486 हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें