फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

येदियुरप्पा सरकार का यूटर्न, हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने का फैसला लिया वापस

Wed, 25 Dec 2019 02:31 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
विज्ञापन
BS Yediyurappa - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार ने अपनी ही घोषणा को रद्द करते हुए मंगलूरू हिंसा में मारे गए दो लोगों के परिजनों को मुआवजा देने से इनकार कर दिया है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि मंगलूरू में पुलिस की गोलीबारी में मारे गए दो लोगों के परिजन को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के फैसले को वापस लिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलूरू में 19 दिसंबर को नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों में दो लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया कि ये मौतें पुलिस की फायरिंग से हुईं हैं। हालांकि तब पुलिस ने इससे इनकार किया था।

इसके बाद 22 दिसंबर को मंगलूरू के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने विभिन्न धार्मिक समुदायों के प्रतिनिधियों और पीड़ितों के परिवार के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि वह मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देंगे। इसके अलावा हिंसा की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा था कि बढ़ती भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को गुरुवार को बल प्रयोग करने पर मजबूर होना पड़ा। भीड़ ने पुलिस स्टेशन को आग लगाने की कोशिश की। यदि प्रदर्शनकारी पुलिस के शस्त्रागार तक पहुंचने में कामयाब हो जाते तो वह तबाही मचा सकते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें