फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: कटक में जादू-टोना के शक में बर्बरता; एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, शव जलाया

Wed, 20 May 2026 02:35 PM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, कटक

सार

ओडिशा के कटक से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। काला जादू के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दिया गया। इसके साथ ही सबूत मिटाने के लिए शव को जलाया। आईए जानतें हैं  पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है।  
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के कटक जिले में भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या कर दी है। दरअसल भीड़ ने व्यक्ति को उसके घर से घसीटकर बाहर निकाला।  उस पर काला जादू करने का संदेह जताते हुए  पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शरीर को जला दिया। इस मामले में अबतक पुलिस ने 25 लोगों की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने यह जानकारी बुधवार को दी। हालांकि यह घटना 10 मई को हुई थी, लेकिन गिरफ्तारियां मंगलवार को की गईं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एक देश-एक चुनाव: गुजरात दौरे पर संसदीय समिति, अध्यक्ष PP चौधरी बोले- एक साथ चुनाव से बच सकते हैं ₹7 लाख करोड़


10 दिन पहले हुई थी घटना
पीड़ित के पिता द्वारा पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के एक दिन बाद हुई है। शिकायत में श्वेता बेहरा ने दावा किया कि उनके बेटे, टिकिमा बेहरा को 10 मई को तलमुंडुली गांव में घर से घसीटकर भीड़ ने पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाया कि सबूत मिटाने के लिए उसके शव को जला दिया गया। उन्होंने बताया कि सात साल पहले पत्नी ने छोड़ दिए। इसके बाद टिकिमा बेहेरा गांव में अपने भाई और भाभी के साथ रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- क्या टेट्रा पैक में शराब बिक्री होगी बंद?: सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला, केंद्र समेत कई पक्षों को नोटिस


जांच के लिए टीमें गठित की गई
कटक (ग्रामीण) एसपी विनीत अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया, 'अब तक हमने गांव के 25 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर काला जादू करने के संदेह में उस व्यक्ति की हत्या करने का आरोप है। घटना की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है।' उन्होंने कहा कि पुलिस ने मृतक का आंशिक रूप से जला हुआ शव और हड्डियां भी बरामद कर ली हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें