दुनिया भर के अमीर लोग अपनी कार खुद नहीं चलाते और खुद प्लेन चलाने के बारे में तो सोच भी नहीं सकते लेकिन ब्रुनेई सुल्तान हसानल बोल्किआ अपना प्लेन खुद उड़ाकर बुधवार को दिल्ली आये।
वह इंडो-एशियन समिट और गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए आये हैं। उनका प्लेन जब दिल्ली में लैंड हुआ तो लोगों को बहुत आश्चर्य हुआ। जब से 2014 में
मोदी सरकार बनी है तब से यह सुल्तान का पहला दौरा है।
अधिकारियों का कहना है कि 2008 और 2012 में अपनी यात्रा के दौरान सुल्तान कैप्टन बने थे। आपको बता दें कि सुल्तान को कारों का भी बहुत शौक है। मिली जानकारी के मुताबिक उनके पास 100 से ज्यादा कारें हैं।