फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: 'पिछली BRS सरकार ने फोन टैपिंग कर कारोबारियों से की करोड़ों की वसूली', सीएम रेवंत रेड्डी का दावा

Sun, 08 Feb 2026 10:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।

सार

Telangana: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि पिछली बीआरएस सरकार ने फोन टैपिंग के जरिये कारोबारियों को ब्लैकमेल कर सैकड़ों करोड़ रुपये वसूले। उन्होंने कहा कि इस दौरान विपक्षी नेता, जज, पत्रकार और आम लोग भी निशाना बने और चुनावी बांड के जरिए 1,500 करोड़ रुपये जुटाए गए। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
ए. रेवंत रेड्डी, सीएम, तेलंगाना - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने रविवार को आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती बीआरएस सरकार ने फोन टैपिंग के जरिये कारोबारियों को ब्लैकमेल किया। उन्होंने कहा कि इस तरीके से सैकड़ों करोड़ रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन


सीएम ने नगर निकाय चुनाव से पहले जनसभा को किया संबोधित
मुख्यमंत्री ने 11 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनावों से पहले जयशंकर भूपालपल्ली जिले के चेलपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को 'ब्लैकमेल राजनीतिक समिति' करार दिया। 

'विपक्षी नेताओं और पत्रकार की भी फोन टैपिंग कराई'
रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि बीआरएस ने फोन टैपिंग करवाई। उन्होंने कहा कि इसमें विपक्षी नेता, हाईकोर्ट के जज और यहां तक कि पत्रकार भी नहीं बचे। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी की निजी बातचीत सुनी गई। फिल्मी सितारों की बातें सुनी गईं। कारोबारियों को ब्लैकमेल किया गया। रेड्डी ने सवाल किया कि क्या इससे बड़ा कोई अपराध हो सकता है? क्या इनसे बड़ा कोई पापी हो सकता है?
विज्ञापन


सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी के आरोप का हवाला दिया
  • मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना के भाजपा सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी ने भी यह आरोप लगाया था कि उनका फोन टैप किया गया।
  • रेड्डी ने सांसद के बयान का हवाला देते हुए कहा कि फोन टैप किए गए। जमीन खरीदने वालों को धमकाया गया और चुनावी बांड के जरिये करोड़ों रुपये इकट्ठा किए गए।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कहना चाहते हैं कि फोन टैपिंग के जरिये करोड़ों रुपये वसूलने वाली बीआरएस को 'ब्लैकमेल राजनीतिक समिति' कहा जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: मणिपुर में दो आदिवासी समूहों के बीच हिंसक झड़प: उखरुल में पत्थरबाजी और फायरिंग, प्रशासन ने लागू की निषेधाज्ञा

1,500 करोड़ रुपये के चुनावी बांड को लेकर पूछे सवाल
रेवंत रेड्डी ने दावा किया कि बीआरएस ने फोन टैपिंग के जरिये 1,500 करोड़ रुपये के चुनावी बांड जुटाए। उन्होंने पूछा कि यह पैसा किसका था। क्या यह सच नहीं है कि हजारों करोड़ की संपत्तियां और सैकड़ों एकड़ जमीन कारोबारियों को धमकाकर सस्ते में खरीद ली गईं। मुख्यमंत्री ने यह भी सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने अब तक इन्हें जेल क्यों नहीं भेजा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किए गए पाप बिना सजा के नहीं जाएंगे। बीआरएस इन पापों के बोझ तले दब जाएगी। रेवंत रेड्डी ने यह भी आरोप लगाया कि बीआरएस ने इन मामलों से बचने के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को आठ सीटें जिताने में मदद की। उन्होंने कहा कि अब बीआरएस नगर निकाय चुनावों में भी भाजपा को जिताने के लिए वही काम कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें