फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: मालिक ने कुत्ते की याद में लगाई कांस्य प्रतिमा, पांच साल पहले हुई थी मौत

Fri, 23 Jul 2021 07:20 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कृष्णा

सार

पांच साल पहले पालतू कुत्ते की मौत हो गई थी। उनको कुत्ते से इतना लगाव था कि मन से कभी अलग नहीं कर पाए। तब से, प्रकाश राव हर साल पालतू जानवर की पुण्यतिथि मना रहे हैं। 
विज्ञापन
पूजा-अर्चना के साथ स्थापित की गई कुत्ते की मूर्ति - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश में एक मालिक ने अपने कुत्ते की पांचवीं पुण्यतिथि पर उसकी याद में कांस्य की प्रतिमा स्थापित की है। कृष्णा जिले के बापुलपाडु मंडल के अम्पापुरम गांव के सुनकारा ज्ञान प्रकाश राव ने कुत्ते के इस मृत्यु समारोह में सभी अनुष्ठान किए।

विज्ञापन


ज्ञान प्रकाश राव और उनके परिवार ने उनके कुत्ते को नौ साल से अधिक समय तक प्यार से पाला था। पांच साल पहले पालतू कुत्ते की मौत हो गई थी। उनको कुत्ते से इतना लगाव था कि मन से कभी अलग नहीं कर पाए। तब से, प्रकाश राव हर साल पालतू जानवर की पुण्यतिथि मना रहे हैं। 

उन्होंने गुरुवार को कुत्ते की मूर्ति पर विशेष पूजा कराई और उसका आयोजन बहुत उत्साह के साथ किया गया। खास बात ये रही कि इस आयोजन में गांववालों ने भी खूब हिस्सा लिया और ग्रामीणों के लिए दोपहर के भोजन का भी आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


ज्ञान प्रकाश राव ने कहा कि हमने इस जानवर को अपना बच्चा माना। हमने इस जानवर को कई सालों तक पाला। यह जीवन भर सहयोगी और वफादार रहा। हम आज पांचवीं पुण्यतिथि मना रहे हैं क्योंकि यह हमारी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें