फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: भारतीय मूल के युवा ने ब्रिटेन की संसद में जलवायु परिवर्तन का मुद्दा उठाया, कहा- कोई देश इससे सुरक्षित नहीं

Thu, 01 Dec 2022 09:28 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, लंदन

सार

युवा कार्यकर्ता देव शर्मा कहा कि कोई भी देश और कोई भी अर्थव्यवस्था जलवायु संकट से सुरक्षित नहीं है। आपने सुना है कि जलवायु संकट के लिए हम या मानवता दोषी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन के हाउस ऑफ कॉमन्स में किशोरों के समूह को स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर बहस करने के लिए आमंत्रित किया गया था। जिसमें 17 वर्षीय ब्रिटिश भारतीय युवा कार्यकर्ता देव शर्मा भी शामिल थे, उन्होंने यहां जलवायु परिवर्तन का मुद्दा उठाया। देव शर्मा यूके यूथ पार्लियामेंट संगठन में 11 से 18 वर्ष की आयु के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए सदस्यों में शामिल हुए। पूरे ब्रिटेन से लगभग 250 युवा सांसदों चुने गए थे।

विज्ञापन


इस बहस की अध्यक्षता कॉमन्स स्पीकर सर लिंडसे हॉयल ने की। युवा कार्यकर्ताओं ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अधिक कार्रवाई करने का आह्वान किया। यूके युवा सांसद देव शर्मा ने युवा संसद में 'पर्यावरण और स्वास्थ्य' प्रस्ताव पेश पेश किया। प्रस्ताव पेश करने के दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी देश और कोई भी अर्थव्यवस्था जलवायु संकट से सुरक्षित नहीं है। आपने सुना है कि जलवायु संकट के लिए हम या मानवता दोषी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें