फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश एयरवेज बंद होने के कारण गुजरात में फंसे 900 ब्रिटेन के नागरिक वापस लौटे

Sun, 12 Apr 2020 03:13 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
ब्रिटिश एयरवेज
विज्ञापन

देशव्यापी बंद के कारण गुजरात में फंसे 900 ब्रिटिश नागरिकों को आने वाले कुछ दिनों में ब्रिटिश एयरवेज तीन उड़ानों के जरिए वापस लेकर जाएगी। अहमदाबाद हवाईअड्डे के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ब्रिटिश एयरवेज की तीन उड़ानों को यहां फंसे ब्रिटिश नागरिकों को ले जाने के लिए संचालन की मंजूरी दी जाएगी। हवाईअड्डे की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया कि उड़ान संख्या बीए9113सी, बीए9117सी और बीए9117सी क्रमशः 13,15 और 17 अप्रैल को हवाईअड्डे से संचालित की जाएंगी। इसमें कहा गया है कि ऐसा अनुमान है कि अहमदाबाद से रवाना होने वाली इन उड़ानों में से प्रत्येक में करीब 300 यात्री सवार होंगे।
विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया कि दो विमान यहां लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे से आएंगे और ब्रिटिश राजधानी के लिए 13 और 15 अप्रैल को रवाना होंगे। तीसरा विमान 17 अप्रैल को हैदराबाद से यहां पहुंचेगा और उसी दिन रवाना हो जाएगा।

इसमें कहा गया कि यात्रियों की सुविधा और सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक विशेष इंतजाम किए जाएंगे। हवाईअड्डा सभी यात्रियों से मौके पर तैनात कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध करता है। इसमें कहा गया कि हवाई अड्डे के निदेशक मनोज गंगल ब्रिटिश उच्चायोग के लगातार संपर्क में हैं जिससे यात्रियों को कोई असुविधा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें