फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेन में नहीं था टॉयलेट पेपर, देना होगा 2.36 करोड़ जुर्माना

Fri, 10 Mar 2017 05:57 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट ने टॉयलेट पेपर न होने की वजह से पांच घंटे देरी से उड़ान भरी। जिसकी वजह से कंपनी को अब 2.36 करोड़ जुर्माने के रुप में देना होगा।
विज्ञापन


बीए777 फ्लाइट लंदन से बारबाडोस के लिए उड़ान भरनी थी, जिसमें 280 पेसेंजर सवार थे। प्लेन को 1.40 बजे पर उड़ान भरनी थी, लेकिन 6.51 बजे पर उड़ान भरी। 

यात्रियों को शुरु में बताया गया कि प्लेन में कुछ तकनीकी समस्याओं की वजह से देरी हो रही है, लेकिन प्लेन में सही समय पर सभी जरुरी सामान न होने पर यात्रियों को हर बार देरी के लिए एक अलग कारण बताया गया। इस दौरान यात्रियों को यह कह कर इंतजार करवाया गया कि प्लेन के हेडफोन में भी तकनीकी खराबी है।
विज्ञापन

कंपनी को प्रत्येक यात्रियों को हर्जाना देना पड़ेगा

इस दौरान यात्रियों ने ट्वीट कर इस पुरे घटनाक्रम को हास्यपद करार देते हुए कई ट्वीट किए। एक यूजर ने लिखा कि कंपनी की हालात इतनी खराब हो गई है कि उनके पास टॉयलेट पेपर तक खरीदने के पैसे नहीं। वहीं एक अन्य यात्री ने ट्वीट किया इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता।

बता दें कि यूरोपियन कानून के तहत फ्लाइट के सही समय पर उड़ान न भरने पर कंपनी को प्रत्येक यात्रियों को हर्जाना देना पड़ता है। इस पुरे घटनाक्रम को लेकर ब्रिटिश एयरवेज के प्रवक्ता ने कहा, कुछ जरुरी सामान के फ्लाइट में सही समय पर न पहुंचने की वजह से यह देरी हुई। हम यात्रियों को हुई देरी के लिए शर्मिंदा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें