फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपनीय कानूनी मुद्दों के समाधान तक नहीं हो सकता विजय माल्या का प्रर्त्यपण : ब्रिटेन

Wed, 11 Nov 2020 02:59 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विजय माल्या - फोटो : ANI
विज्ञापन

ब्रिटेन ने मंगलवार को कहा कि विजय माल्या को गोपनीय कानूनी मामलों के समाधान तक भारत में प्रत्यर्पित नहीं किया जा सकता और वह इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन


कार्यवाहक उच्चायुक्त बोलीं, जल्द से जल्द मुद्दे को हल करने की हो रही कोशिश
नई दिल्ली में ब्रिटेन की कार्यवाहक उच्चायुक्त ने कहा, विजय माल्या को प्रत्यर्पित करना कानूनी मुद्दा है। जब तक कानूनी कार्रवाई पूरी नहीं होती तब तक माल्या को प्रत्यर्पित नहीं किया जा सकता। इस मुद्दे को हल करने की कोशिश की जा रही है। ऑनलाइन मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने आगे कहा, यह गोपनीय मुद्दा है।

मैं इस पर अब और ज्यादा नहीं कह सकती और न ही अनुमान लगा सकती हूं कि इसे हल करने में कितना समय लगेगा। हम जितनी जल्दी हो सके इस मुद्दे को हल करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि मई में भगोड़े शराब कारोबारी ने मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के आरोपों का सामना करने के लिए भारत के प्रत्यर्पण के खिलाफ ब्रिटिश सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद भारत ब्रिटेन सरकार पर माल्या के प्रर्त्यपण का दबाव बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें