रिपोर्ट के अनुसार, गलत स्थान पर पार्किंग के लिए बिल्डिंग के चौकीदार ने जोतिंदर सिंह की कार पर एक नोट रख दिया था। इससे भड़के सिंह ने बाद में खिड़की तोड़ने का अपराध किया।
पार्किंग विवाद में हॉकी स्टिक से खिड़की तोड़े जाने पर ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति पर जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना लंदन स्थित लीसेस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत ने लगाया है। आरोपी ने के सामने नुकसान पहुंचाने की बात भी स्वीकार की है।
विज्ञापन
48 वर्षीय जोतिंदर सिंह पिछले साल हुए विवाद के संबंध में हाल ही में लीसेस्टर मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश हुए थे। इस दौरान दो आरोपों को स्वीकार करने के बाद उन्हें 22 महीने के लिए गाड़ी चलाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया।
बिल्डिंग के चौकीदार ने कार पर नोट रख दिया था
रिपोर्ट के अनुसार, गलत स्थान पर पार्किंग के लिए बिल्डिंग के चौकीदार ने जोतिंदर सिंह की कार पर एक नोट रख दिया था। इससे भड़के सिंह ने बाद में खिड़की तोड़ने का अपराध किया। उनके वकील साइमन मियर्स ने अदालत को बताया, 'यह फ्लैट के ब्लॉक में चौकीदार के साथ विवाद था। उनकी पार्किंग की जगह ले ली गई थी और वह लगातार गलत जगह पर पार्किंग कर रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सिंह ने नोट के बारे में शिकायत की थी और चौकीदार पर कागज के टुकड़े को चिपकाकर उनकी कार में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया था। कहासुनी के बाद वह हॉकी स्टिक लेने के लिए अपने फ्लैट पर गए और उसकी ऑफिस की खिड़की को तोड़ दिया।
घटना के बाद बिल्डिंग से बेदखल
जोतिंदर को घटना के बाद बिल्डिंग से बेदखल कर दिया गया था और पिछले साल एक सिविल अदालत की सुनवाई के बाद हुए नुकसान के लिए करीब दो लाख रुपए भर चुके हैं। पिछले सप्ताह, मजिस्ट्रेट की अदालत ने उन पर कुल 48 हजार का जुर्माना लगाया।