फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Brij Bhushan Singh: नई मुसीबत में घिरे बृजभूषण शरण सिंह, गिरफ्तारी न होने पर 14 को हरियाणा बंद का एलान

अमित शर्मा
Updated Sun, 11 Jun 2023 07:36 PM IST

सार

कानून के जानकार मानते हैं कि यदि कोर्ट ने कुश्ती कोच के बयान को संज्ञान में लिया तो बृजभूषण गहरी परेशानी में फंस सकते हैं। इसी बीच हरियाणा की एक किसान पंचायत में किसानों और खापों ने उनकी गिरफ्तारी न होने पर 14 जून को हरियाणा बंद करने का आह्वान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया


कानून के जानकार मानते हैं कि यदि कोर्ट ने कुश्ती कोच के इस बयान को संज्ञान में लिया तो बृजभूषण गहरी परेशानी में फंस सकते हैं। इसी बीच हरियाणा की एक किसान पंचायत में किसानों और खापों ने उनकी गिरफ्तारी न होने पर 14 जून को हरियाणा बंद करने का आह्वान कर दिया है। इससे पूर्वांचल के इस कद्दावर नेता के साथ-साथ भाजपा की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। 


यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के नौ साल: रैली कर भाजपा सांसद बृजभूषण ने किया शक्ति प्रदर्शन, बोले- होइहैं वही जो राम रचि राखा...


गोंडा की रैली में शामिल हुए बृजभूषण

हालांकि, इस बीच बृजभूषण शरण सिंह अपने पुराने अंदाज में दिखाई पड़ रहे हैं। रविवार को वे भाजपा द्वारा केंद्र सरकार में नौ साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित गोंडा की एक रैली में शामिल हुए। महिला खिलाड़ियों के विवाद के मुद्दे पर कुछ बोलने से बचते हुए उन्होंने केंद्र के कामों की जमकर प्रशंसा की। भगवा वस्त्र पहने बृजभूषण सिंह ने कहा कि उनके कार्यक्रमों में इसी तरह जनता का भारी जमावड़ा होता है। 


इस कार्यक्रम के जरिए उन्होंने अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की है। ध्यान देने वाली बात है कि इस रैली में उन्होंने तब भागीदारी की है जब ठीक एक सप्ताह पहले 5 जून को अयोध्या में होने वाली उनकी रैली प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दी गई थी।


गिरफ्तार नहीं होंगे तो हरियाणा बंद 

वहीं, बृजभूषण शरण सिंह के मामले में किसानों ने नई रणनीति के साथ मैदान में उतरने का एलान कर दिया है। किसानों ने कहा है कि केंद्र ने 15 जून तक बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर करने की बात कही है। यदि उनकी गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे 14 जून को हरियाणा बंद करेंगे। किसानों की इस अपील को कई खापों और किसान संगठनों का समर्थन प्राप्त है।


हरियाणा के बहादुरगढ़ में रविवार को आयोजित एक किसान पंचायत में जनता संसद का आयोजन किया गया। इसके लिए दलाल खाप और भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने संयुक्त रूप से  निमंत्रण दिया था। जनता संसद की अध्यक्षता दलाल खाप 84 के प्रधान भूप सिंह दलाल ने की। जनता संसद के आयोजक और भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश दलाल ने कहा कि किसानों ने यह तय किया है कि वे बेटियों के साथ खड़े रहेंगे। यदि मामले का हल नहीं निकलता है तो वे बंद का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next