पत्र में क्या लिखा
हालांकि, इसी बीच बृजभूषण सिंह ने एक पत्र जारी कर अपनी जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने जनता को लिखे एक पत्र में कहा गया है कि वे 28 साल से जनता की सेवा कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने अपने विरुद्ध हो रहे प्रदर्शन को राजनीतिक विरोधियों की साजिश करार दिया और कहा कि प्रशासन ने अपने स्तर पर उन्हें रैली करने की अनुमति नहीं दी है, इसलिए पांच जून को होने वाली रैली को कुछ दिनों के लिए टाला जा रहा है।
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि उनकी रैली को क्षेत्र के गणमान्य लोगों का समर्थन प्राप्त था। वे रैली में महत्त्वपूर्ण मुद्दे को सामने लाकर उन पर चर्चा कराना चाहते थे, जिससे मामले का सच सामने आ सके। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता का पूरा समर्थन प्राप्त है और वे आगे भी जनता की सेवा करते रहेंगे। फिलहाल, उन्होंने अपने सांसद पद से इस्तीफा देने जैसी कोई बात नहीं की है।