यह तो आपने सुना ही होगा, दुल्हन वही जो पिया मन भाए.... लेकिन अब कहानी बदल रही है। अब दूल्हा वही है, जो दुल्हन के मन भा जाए। वरना बरात बैरंग लेकर लौटना होगा। हाल ही में कई बरातों के लौटा दिए जाने के बाद बुधवार को एक और वाकया सामने आया।
इसमें दुल्हन ने एक नहीं, दो दूल्हे बैरंग लौटा दिए। एक को इसलिए नापसंद किया, क्योंकि उसने शराब पी रखी थी। दूसरे को इसलिए ठुकरा दिया, क्योंकि उसके नाम जमीन नहीं थी। मामला बाकलपुर गांव का है। यहां अरतौनी से बरात आई थी।
दुल्हन के पास जानकारी पहुंची कि दूल्हा नशे में है। उसने दोस्तों के साथ शराब पी है। बस फिर क्या था? दुल्हन ने दिलेरी दिखाई और उसके साथ फेरे लेने से साफ इंकार कर दिया। उसकी ना सुनते ही दुल्हा पक्ष ने देख लेने की धमकी दी। इस पर दुल्हन पक्ष ने भी आस्तीन चढ़ा ली। दूल्हा पक्ष को लेने के देने पड़ गए। बरात बंधक बना ली गई।