फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से लड़ती हुई विवाह स्थल तक कुछ यूं पहुंची दुल्हन, राजस्व मंत्री ने की टिप्पणी 

Sun, 19 Aug 2018 07:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इरोड (तमिलनाडु)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में नदी में आई बाढ़ भी युवती का हौसला नहीं डिगा पाई और युवती उफनती हुई नदी पार कर अपने विवाह स्थल पर पहुंची। थेनगुमारहदा गांव में रहने वाली रसाथी की शादी सोमवार को होनी है।

विज्ञापन


मोयार नदी में आई बाढ़ की वजह से विवाह स्थल पर पहुंचना मुश्किल था। इसके बावजूद रसाथी और उसके परिवार ने हिम्मत नहीं हारी और बांस और ईख से बनी गोलाकार नाव के सहारे उफनती नदी को पार किया और विवाह स्थल पर पहुंचे।  

थेनगुमारहदा गांव सैथीमंगलम टाइगर रिजर्व के पास बसा हुआ पर्वतीय गांव है। यहां मोयार नदी बहती है जिस पर पुल नहीं बना है। जिसकी वजह से बारिश के दिनों में यहां पहुंचना या यहां से कहीं जाना बहुत मुश्किल भरा काम होता है। हालांकि बाढ़ के दौरान बांस से बनी गोलाकार नाव का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। लेकिन रसाथी और उसके परिवार ने वन अधिकारियों से इसकी विशेष अनुमति ली।  
विज्ञापन


हालांकि रसाथी और उसके परिवार द्वारा उठाए गए जोखिम पर राज्य के राजस्व मंत्री आरबी उदय कुमार ने कहा, ‘ यह जोखिम भरा है। लोगों को ऐसा करने से बचना चाहिए।’ उन्होंने लोगों से उफनती नदियों के किनारे नहीं जाने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें