फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिक्स समिट: ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, किन मुद्दों पर होगी बात?

Fri, 11 Sep 2026 02:13 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली

सार

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन भारत पहुंच गए हैं। वे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय बैठक करेंगे। ईरान ने भारत के साथ आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा जताई है। आईए जानतें हैं इस बैठक में किन मुद्दे पर हो सकती है चर्चा? 
विज्ञापन
ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन भारत पहुंचे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन भारत पहुंच गए हैं। यहां वे ब्रिक्स समिट में शामिल होंगे। इसके साथ ही आज ही प्रधानमंत्री मोदी के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिस्तान के बिश्केक में एससीओ समिट के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की थी।
विज्ञापन




द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने पर दिया जोर
भारत ने इस क्षेत्र में लंबे समय तक शांति और स्थिरता बनाए रखने की सभी कोशिशों के लिए अपना समर्थन फिर से दोहराया। ब्रिक्स और एससीओ जैसे मल्टीलेटरल संगठनों में ईरान के साथ मिलकर काम करने की भारत की तत्परता को दोहराते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के साथ द्विपक्षीय व्यापार के रास्तों को बढ़ाने और उनमें विविधता लाने के लिए नई दिल्ली के संकल्प को जाहिर किया। कई क्षेत्रों में ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने के देश के इरादे पर जोर दिया।
विज्ञापन


पेजेशकियन का यह दौरा क्यों अहम? 
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति पेजेशकियन के एजेंडे को देखते हुए, बघाई ने भरोसा जताया कि बहुपक्षीय कूटनीति से द्विपक्षीय प्रगति और तेजी से होगी।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने क्या कहा? 
बघाई ने कहा, 'हम निश्चित रूप से ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके का इस्तेमाल भारत के साथ आपसी हित के क्षेत्रों में बातचीत और विचार-विमर्श जारी रखने के लिए करेंगे।' बघाई ने एससीओ शिखर सम्मेलन और ब्रिक्स जैसे बड़े बहुपक्षीय समूहों में भारत की प्रभावशाली भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, 'भारत शंघाई सहयोग संगठन और ब्रिक्स, दोनों का सदस्य है।'

भारत के साथ कई क्षेत्रों में हैं अच्छे संबंध
उन्होंने कहा, ' भारत उन देशों में से एक है जिनके साथ हमारे कई क्षेत्रों में अच्छे संबंध हैं। खासकर व्यापार और आर्थिक सहयोग के मामले में।' खास क्षेत्रों पर जोर देते हुए, बघाएई ने दोनों देशों के लिए कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर, खासकर चाबहार पोर्ट को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया।

उन्होंने कहा, 'आमतौर पर ईरान और भारत के बीच बातचीत में कई मुद्दों पर चर्चा होती है, जिसमें चाबहार पोर्ट भी शामिल है, जो दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है।' उन्होंने आगे कहा, 'कुल मिलाकर, जैसा कि मैंने बताया, भारत के साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं और लगातार बेहतर हो रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें