गोवा में आज (शनिवार) से ब्रिक्स समिट शुरू हुआ। इसमें शामिल होने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों ने समिट से इतर बैठक और बाद में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान दोनों देशों में 16 समझौते हुए।
रूस के साथ डिफेंस सिस्टम मजबूत करेगा भारत, पुतिन-मोदी ने दी जानकारी
- भारत रूस से पांच 'S-400 एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम' और 200 'कामोव केए-226 टी' हेलिकॉप्टर खरीदेगा।
- 200 मिलिट्री हैलिकॉप्टर सेना को मिलेंगे। 40 हैलिकॉप्टर रूस से आएंगे। बाकी मेक इन इंडिया के तहत बनेंगे।
- S-400 डिफेंस सिस्टम में 400 किमी दूर से आ रहे टारगेट को ट्रैक करने की कैपिसिटी रहेगी।
- कामोव हेलिकॉप्टर पर हुआ करार।
- मेक इन इंडिया मुहिम में भी रूस सहयोग करेगा।
- परमाणु उर्जा में सहयोग पर भी बातचीत हुई।
- जहाज निर्माण को लेकर भी दोनों देशों में बातचीत हुई।
- सलाना सैन्य औद्योगिक सम्मेलन के लिए भी दोनों देश सहमत।
- मोदी ने रूसी भाषा में भाषण शुरू और खत्म किया।
दूसरी बार मेजबानी कर रहा है भारत
तिब्बत के लोग प्रदर्शन करते हुए
- गोवा पुलिस ने तिब्बत पर चीन के अवैध कब्जे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ऐक्टिविस्टों को हिरासत में ले लिया: तेनजिंग जिमी, TYC अध्यक्ष
- चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे तिब्बति प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
- तिब्बति लोगों ने चीन के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।
- चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने गोवा पहुंचे।
- दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा दाबोलिम सिटी पहुंचे।
- ब्राजील के राष्ट्रपति माइकल टेमर गोवा पहुंचे।
ब्रिक्स में हैं 5 देश
मोदी
पांच देशों के ग्रुप ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और साउथ अफ्रीका का ग्रुप है। इस समिट की भारत दूसरी बार मेजबानी कर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कई मुद्दों पर अलग से भी बात करेंगे।
समिट के दौरान ही 'बिम्सटेक' की भी मीटिंग होगी। इसमें भूटान के पीएम, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, थाइलैंड और म्यांमार के लीडर भी शामिल होंगे।