ब्रिक्स एंटी-ड्रग वर्किंग ग्रुप की चौथी बैठक में इसके पांचों सदस्य राष्ट्रों ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग-विरोधी सम्मेलनों की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए एक विज्ञप्ति को अपनाया। गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। इस बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया था।
गृह मंत्रालय ने कहा, भारत ने ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के बीच वास्तविक समय की जानकारी साझा करने के लिए नोडल बिंदुओं को स्थापित करने का आह्वान किया है। बैठक ड्रग तस्करी के लिए डार्कनेट और अन्य उन्नत प्रौद्योगिकियों के दुरुपयोग पर केंद्रित थी।