फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Insulin Injection: परीक्षण से छूट के बदले सौदा, बायोकॉन के एवीपी ने दिलाई थी दवा नियंत्रक को नौ लाख की घूस

Fri, 26 Aug 2022 05:13 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

सीबीआई के 18 अगस्त को दाखिल आरोपपत्र में सिनर्जी नेटवर्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दिनेश दुआ का भी नाम है। आरोप है कि दुआ ने ही रेड्डी को रिश्वत दी थी। इसके अलावा बायोकॉन के गुलजीत सेठी और सहायक दवा निरीक्षक अनिमेश कुमार का भी नाम है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बायोकॉन बायोलॉजिक्स के रिश्वत मामले में सीबीआई ने पांच लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। सीबीआई का आरोप है कि संयुक्त दवा नियंत्रक एस ईश्वर रेड्डी को बायोकॉन बायोलॉजिक्स के सहायक वीपी एल प्रवीण कुमार की अनुमति के बाद ही नौ लाख रुपये की रिश्वत ऑफर की गई थी।

विज्ञापन


सीबीआई के 18 अगस्त को दाखिल आरोपपत्र में सिनर्जी नेटवर्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दिनेश दुआ का भी नाम है। आरोप है कि दुआ ने ही रेड्डी को रिश्वत दी थी। इसके अलावा बायोकॉन के गुलजीत सेठी और सहायक दवा निरीक्षक अनिमेश कुमार का भी नाम है।

सीबीआई के मुताबिक, यह रिश्वत कथित तौर पर इंसुलिन एस्पार्ट इंजेक्शन की फाइल को 18 मई की विषय विशेषज्ञ समिति की बैठक में तीसरे चरण के नैदानिक परीक्षण से छूट देने के बदले में दी गई थी। सीबीआई रेड्डी व अन्य सीडीएससीओ अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा शुरू करने की मंजूरी का इंतजार कर रही है। सीबीइआई पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


हालांकि बायोगॉन बायोलॉजिक्स ने रिश्वत के आरोपों से इनकार किया है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, अब तक हमें आरोपपत्र की प्रति नहीं मिली है। इसलिए हम कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें