नवजात बच्चों को स्तनपान कराने वाली मांओं की समस्या का समाधान करते हुए रेलवे ने लगभग 100 से अधिक स्टेशनों में शिशु स्तनपान कॉर्नर का निर्माण करवाया है। मेनका गांधी की अध्यक्षता वाली महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अप्रैल माह में स्टेशनों पर शिशु स्तनपान कॉर्नर स्थापित कराने के लिए पत्र लिखा था।
इस पर संज्ञान लेते हुए रेल मंत्रालय ने अपने सभी जोनल प्रमुखों को सभी प्रमुख स्टेशनों पर वेटिंग रूम में स्तनपान कराने के लिए एक अलग से कक्ष बनाने का निर्देश दिया था। इस कक्ष में एक टेबल और कुर्सी रखी होगी और यह पूरी तरह से सुरक्षित होगा।