03:29 PM, 24-Apr-2021
हमारे राज्य की ऑक्सीजन बाहर जा रही है: टीएमसी
तृणमूल कांग्रेस के नेता सौगत राय ने कहा कि दिलीप घोष और मिथुन चक्रवर्ती ने कोविड निर्देशों का उल्लंघन किया। हमने चुनाव आयोग से शिकायत की लेकिन चुनाव आयोग भाजपा की बात पर चल रहा है। बंगाल में वैक्सीन, ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। हमारे राज्य की ऑक्सीजन बाहर जा रही है। यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह की साजिश है।