मंगलूरू के पचचानडी इलाके में एक डंपिंग साइट पर रविवार देर रात भीषण आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़िया पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने दिल्ली पुलिस को पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण, समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव और तत्कालीन सपा नेता अमर सिंह की फोन पर हुई कथित बातचीत वाली ऑडियो सीडी से जुड़े 2011 के मामले की नये सिरे से जांच करने का निर्देश दिया है।
अदालत ने मामले को बंद करने की पुलिस की याचिका खारिज करते हुए 28 जनवरी को यह निर्देश जारी किया था। यह मामला 15 अप्रैल 2011 को भूषण की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी छवि धूमिल करने के लिए सीडी में छेड़छाड़ की गई प्रतीत होती है और इसकी सामग्री अपमानजक है।
पश्चिम बंगाल के अमता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद को खत्म करने के लिए अनुच्छेद 370 को हटाने का काम किया है। अब बंगाल के युवा भी कश्मीर में जमीन और घर खरीद सकते हैं।
ममता बनर्जी ने कहा कि मोदी सिंडिकेट 1 और अमित शाह सिंडिकेट 2 हैं। वे अभिषेक, सुदीप और स्टालिन की बेटी के घर पर एजेंसियां भेज रहे हैं। वे लगातार पुलिस अधिकारियों को बदल रहे हैं।
बंगाल के आरामबाग में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडे से यहां की जनता परेशान है। दीदी ने बंगाल को केवल भ्रष्टाचार दिया है।