कर्नाटक: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वीडियो लिंक के माध्यम से हुबली में रेलवे संग्रहालय का उद्घाटन किया। प्रहलाद जोशी ने बाद में राज्य मंत्री जगदीश शेट्टार के साथ संग्रहालय का दौरा भी किया।
हुबली में बने इस रेलवे म्यूजियम को शानदार तरीके से सजाया गया है। इसमें की गई बेहतरीन लाइटिंग इसे रात में और भी खूबसूरत बना देती है। अब इसे आम लोगों के लिए जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
तमिलनाडु में आज कोरोना के 5994 नए मामले, 119 की मौत
तमिलनाडु में आज कोरोना के 5994 नए मामले सामने आए और 119 की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,96,901 हो गई है। इनमें 53,336 मामले सक्रिय हैं, 2,38,638 लोग ठीक हो चुके हैं और 4927 लोगों की मौत हुई है।
दिल्ली में आज कोरोना के 1300 नए मामले, 13 की मौत
दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 1300 नए मामले सामने आए और 13 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 145427 हो गई है। इनमें 130587 लोग ठीक हो चुके हैं और 4111 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। फिलहाल, राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 10729 है।
झारखंड के देवघर के देवीपुर थाना क्षेत्र में आज एक सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों सहित छह लोगों की मौत हो गई है। देवघर के एसपी पीयूष पांडे ने इसकी पुष्टि की है।
ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,734 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 13 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 45,927 हो गई है और अब तक 273 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 15,365 सक्रिय मामले हैं और 30,241 लोग ठीक हो चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत एक लाख करोड़ रुपये की वित्तपोषण सुविधा की शुरुआत की और ‘पीएम-किसान योजना’ के तहत 8.5 करोड़ किसानों के खातों में 17,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कोविड सेंटर में आग लगने पर दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि 'विजयवाड़ा के कोविड सेंटर में आग लगने से दुख हुआ। मेरे विचार उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।"
देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 21,53,011 हो गई है। जिनमें से 6,28,747 सक्रिय मामले हैं, 14,80,885 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 43,379 लोगों की मौत हो चुकी है।
भारत के रक्षा मंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 10 बजे एक महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि भारत में कोरोना वायरस की जांच तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में भारत में सात लाख टेस्ट किए गए।
जम्मू कश्मीर में कुलगाम के सिघानपोर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। आगे की जानकारी की प्रतिक्षा है।
राजधानी दिल्ली के कुछ भागों में तेज बारिश हो रही है। इस बारिश की वजह से कई जगह पानी जमा हो गया है और लोगों के आवागमन में समस्या हो रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली, देग, झज्जर, रोहतक, खरखौदा, चांदपुर के अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ मध्यम से भारी तीव्रता वाली बारिश होंगी।