असम में रविवार को 20,542 नमूनों का परीक्षण किया गया जिसमें से 1142 लोग संक्रमित पाए गए। नए आंकड़े के मुताबिक राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 32,228 हो गई है। इनमें से 23,055 लोग स्वस्थ और 79 मौतें शामिल हैं।
झारखंड में आज कोरोना के 457 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 8349 हो गई है। इनमें 4560 सक्रिय मामले हैं, 3704 लोग ठीक हो चुके हैं और 85 लोगों की अब तक मौत हुई है।
उत्तराखंड में आज कोरोना के 143 नए मामले
उत्तराखंड में आज कोरोना के 143 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 6104 हो गई है। राज्य में 2437 मामले सक्रिय हैं और 63 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
तमिलनाडु: मदुरै में भगवान सुंदरराजा पेरुमल मंदिर में आयोजित 'आदि ब्रह्मोत्सव समारोह' का ध्वजारोहण आज किया गया। कोविड-19 महामारी के कारण मंदिर में भक्तों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। इस समारोह में पुजारी और मंदिर के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
गुजरातः अहमदाबाद में राखी बनाने वालों ने इस बार रक्षाबंधन की पैकिंग कोविड-19 के खिलाफ एहतियाती संदेश के साथ की है। मोहम्मद इकबाल ने कहा, 'हम उन उपायों के बारे में जागरूकता फैलाना चाहते हैं जो वायरस से सुरक्षित रहने के लिए जरूरी हैं।'
लॉकडाउन से पहले अगरतला में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
त्रिपुरा में तीन दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इससे पहले अगरतला में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। बता दें कि कल सुबह 5 बजे से 30 जुलाई सुबह 5 बजे तक पूरे राज्य में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।
बिहार में आज 2605 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 39 हजार के करीब
बिहार में आज कोरोना संक्रमण के 2605 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 38,919 हो गई है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने 40 किलो वजनी एक आईईडी बम को डिफ्यूज किया।
सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान सरकार ने राज्यपाल कलराज मिश्र को 31 जुलाई से विधानसभा सत्र शुरू करने के लिए प्रस्ताव दिया है। इस दौरान कोरोना वायरस और अन्य विधेयकों पर चर्चा का प्रस्ताव दिया गया है। प्रस्ताव में फ्लोर टेस्ट का कोई उल्लेख नहीं है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सैंड आर्टिस्ट ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर रेत से विजय गाथा की आकृति बनाकर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि 'पिछले 24 घंटे में कोरोना के लिए 4,42,031 नमूनों का परीक्षण किया गया। पहली बार, सरकारी जांच केंद्रों ने 3,62,153 नमूनों के परीक्षण का नया रिकॉर्ड बनाया। निजी लैब ने भी एक ही दिन में 79,878 नमूनों की नई जांच की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय की 21वीं वर्षगांठ पर सैनिकों को प्रति सम्मान प्रकट किया। राजनाथ ने कहा कि 'कारगिल विजय की 21वीं वर्षगांठ पर, मैं भारतीय सशस्त्र बलों के उन बहादुर सैनिकों को सलाम करना चाहूंगा जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दुश्मन से लड़े, जिसे दुनिया ने हाल के इतिहास में देखा था।