फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज: दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या डेढ़ करोड़ के करीब, छह लाख से अधिक मौतें

Thu, 23 Jul 2020 12:01 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 10576 मामले सामने आए और 280 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3,37,607 हो गई है।
  • मध्यप्रदेश के भोपाल में 24 जुलाई से 10 दिनों का लॉकडाउन
  • तमिलनाडु में आज कोरोना के 5849 नए मामले सामने आए और 74 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,86,492 हो गई है।
  • कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4764 नए मामले सामने आए और 55 लोगों की मौत हुई है।
  • मणिपुर में कल दोपहर 2 बजे से 14 दिन का पूर्ण लॉकडाउन
  • भारत शुरू से ही कोरोना को मात दे रहा है और लगातार अपनी तैयारियों और प्रतिक्रिया उपायों को मजबूत कर रहा हैः डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक
  • कमलनाथ की मांग, बैलेट पेपर से हो मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव
  • कर्नाटक के शिवमोग्गा सहित इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी
  • तेलंगाना सरकार ने कर्नल संतोष बाबू की पत्नी संतोषी को डिप्टी कलेक्टर का नियुक्ति पत्र सौंपा
  • देश में पिछले 24 घंटे में 37,724 नए मामले सामने आए हैं और 648 लोगों की मौत हुई है। देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 11,92,915 हो गई है।
विज्ञापन
corona in india - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:47 PM, 22-Jul-2020

हमारी सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पूरी ताकत लगा देगी-गहलोत

सिक्किम में एक दिन में सर्वाधिक 108 नए मामले
सिक्किम में आज 108 नए मामले सामने आए। यह एक दिन का एक दिन में सर्वाधिक आंकड़ा है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 326 पहुंच गई है। 

अंडमान निकोबार में नौ नए मामले
अंडमान निकोबार में आज संक्रमण के नौ नए मामले दर्ज किए। यहां कुल मामलों की संख्या 221 हो गई है, जिनमें 58 सक्रिय मामले हैं और 163 लोग ठीक हो चुके हैं। 

असम में आज कोरोना के 972 नए मामले
असम में आज कोरोना के 972 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 27744 हो गई है। इनमें 19350 मरीज ठीक हो चुके हैं, 8325 मामले सक्रिय हैं और अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है। 

हमारी सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पूरी ताकत लगा देगी-गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना महामारी को अभी तक सभी के सहयोग से नियंत्रण में रखने में सफलता मिली है। कोरोना से लड़ाई में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। राज्य सरकार ने संसाधन उपलब्ध कराने में किसी तरह की कमी नहीं रखी है। आगे भी कोरोना से जंग के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। हमारी सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पूरी ताकत लगा देगी। कोरोना महामारी को आउट ऑफ कन्ट्रोल होने से रोकना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।

पुडुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी कल विधान सभा को संबोधित करेंगी
 

ओडिशा: 12 फीट के किंग कोबरा सांप को कुएं से रेस्क्यु किया गया
ओडिशा: गंजाम जिले के खल्लीकोट वन रेंज के अंतर्गत बुरुझारी गांव में एक 12 फीट के किंग कोबरा सांप को कुएं से रेस्क्यु किया गया। स्नेक हेल्पलाइन वलंटियर स्वप्नलोक मिश्रा ने बताया, '20 फीट गहरे कुएं के अंदर सांप गिरा हुआ था। एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद उसे निकाला गया और जंगल में छोड़ दिया गया।'



असम: काजीरंगा नेशनल पार्क में कई जगह बाढ़ का पानी आने से जानवर सड़कों पर दिख रहे हैं।

09:30 PM, 22-Jul-2020

तेलंगाना में आज 1554 नए मामले, नौ ने तोड़ा दम
तेलंगाना में आज कोरोना संक्रमण के 1554 नए मामले सामने आए और नौ लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 49, 259 हो गई है, जिनमें 11,155 मामले सक्रिय हैं, 37666 ठीक हो चुके हैं और 438 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

सचिन पायलट और 18 अन्य विधायको ने हाई कोर्ट से की ये मांग
सचिन पायलट और 18 अन्य विधायकों ने राजस्थान हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की है कि केंद्र सरकार को कानून एवं न्याय मंत्रालय के सचिव के जरिए मामले में एक पक्षकार बनाया जाए।

जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिसकर्मी पर की फायरिंग
जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिसकर्मी पर फायरिंग की, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद आतंकियों ने कुलगाम में भी पुलिसकर्मी पर फायरिंग की। वह भी घायल हो गए। उऩ्हें भी अस्पताल पहुंयाया गया हैः जम्मू-कश्मीर पुलिस

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या डेढ़ करोड़ के करीब
दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बुधवार को डेढ़ करोड़ के करीब पहुंच गई। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में कोविड-19 से 6,17,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 1725 हुई
हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1725 हो गई है, जिनमें 593 मामले सक्रिय हैं, 1105 ठीक हो चुके हैं और 10 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

त्रिपुरा में भाजपा विधायक, उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित 
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने बताया कि भाजपा विधायक रामपद जामतिया और उनकी पत्नी बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। जामतिया के दो निजी गार्ड भी संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी को कोविड-19 देखभाल केंद्र में भर्ती किया गया है।

केंद्र ने असम में बाढ़ की स्थिति से निपटने को 346 करोड़ रुपये जल्द जारी करने की घोषणा की
केंद्र असम में बाढ़ की स्थिति से निपटने के वास्ते जल्द ही 346 करोड़ रुपये प्रारंभिक राशि के तौर पर जारी करेगा जिससे इस पूर्वोत्तर राज्य में 56 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में बुधवार को दी गई।

नेपाल में बीते 24 घंटे में 100 नए मामले, दो की मौत 
नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 100 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,014 हो गई। देश में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई। 

तमिलनाडु ने कोरोना से मौत के आंकड़ों में संशोधन किया, मृतक संख्या में 444 की वृद्धि
कोरोना से जुड़े मौत के आंकड़ों में अंतर की संभावना की बात स्वीकार करने के बाद तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को कहा कि पूर्व में चेन्नई में 444 लोगों की मौत की बात प्रकाश में नहीं आई थी और अब इस आंकड़े को मृतक संख्या में जोड़ दिया गया है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में गठित की गई समिति ने चेन्नई में मौत के ऐसे सभी मामलों का विश्लेषण किया जिनमें व्यक्ति का कोरोना संक्रमण से मरने का संदेह हो। इस तरह चेन्नई में अब कोविड-19 से संबंधित मौत के मामलों की संख्या बढ़कर 1,939 तथा समूचे राज्य में मृतक संख्या 3,144 हो गई है।

बीएसएफ के कांस्टेबल सुमित कुमार और सेना के एक जवान सहित कुल 8 लोग गिरफ्तार
बीएसएफ कांस्टेबल सुमित कुमार को बुधवार को बर्खास्त कर दिया गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बताया कि उन्हें भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के सांबा सेक्टर में तैनात किया गया था और और 11 जुलाई को बीएसएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उन पर तस्करी गतिविधियों में कथित संलिप्तता, देश विरोधी तत्वों और सीमा पार अपराधियों के साथ सांठगाठ के आरोप थे। इस मामले में अब तक बीएसएफ के कांस्टेबल सुमित कुमार और सेना के एक जवान सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

राजस्थान में कोरोना के 961 नए मामले, छह की मौत 
राजस्थान में रात 8:30 बजे तक कोरोना के 961 नए मामले सामने आए और छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, 620 लोग ठीक भी हुए। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 32,334 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 583 हो गया है। 

गोवा में कोरोना के 149 नए मामले 
गोवा में कोरोना के 149 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4176 हो गई है। इनमें 1607 सक्रिय मामले हैं, 2541 ठीक हो चुके हैं और 28 लोगों की मौत हो चुकी है। 

आईसीएमआर ने दो और एंटीजन टेस्ट किट को मान्य किया है
आईसीएमआर ने दो और एंटीजन टेस्ट किट को मान्य किया है। उनमें से एक भारतीय निर्माता-लैबकेयर डायग्नोस्टिक लिमिटेड व दूसरी एक बेल्जियम स्थित कंपनी-कॉरिस बायोकॉन्सेप्ट की किट है। इससे पहले आईसीएमआर ने एंटीजन टेस्ट किटों के लिए एक कोरियाई कंपनी एसडी बायोसेंसर को मंजूरी दी थी: आईसीएमआर

09:11 PM, 22-Jul-2020

 'इंडिया आइडियाज समिट' में प्रधानमंत्री मोदी ने क्या क्या कहाः-

  • इज ऑफ बिजनेस की तरह इज ऑफ लिविंग भी जरूरी
  • कोरोना महामारी ने दुनिया को सीखने का मौका दिया
  • भारत और अमेरिका के कारोबारी रिश्ते मजबूत
  • आत्मनिर्भर भारत के लिए अमेरिका का सहयोग
  • खुले वातावरण में खुला बाजार बनता है
  • भारत ओपन माइंड और ओपन मार्केट का समर्थक
  • भारत ने कृषि क्षेत्र में एतिहासिक सुधार किए हैं
  • कोरोना ने घरेलू उत्पाद पर जोर देना सिखाया है
  • भारत में निवेश का शानदार माहौल है
  • भारत अवसरों का देश बन रहा है
  • मेडिकल तकनीक के क्षेत्र में भी भारत आगे बढ़ रहा है
  • हमने रक्षा क्षेत्र में एफडीआई को बढ़ाया
  • अमेरिका से इस साल 40 अरब डॉलर निवेश
  • भारत ने आपदा को अवसर में बदलने का काम किया है
  • भारत 22 फीसदी की गति से तरक्की कर रहा है
  • भारत में विदेशी निवेश लगातार बढ़ रहा है
  • पीएम मोदी ने भारत में तमाम क्षेत्रों में निवेश की बात की
  • पीएम मोदी ने अमेरिका के नेतृत्व का धन्यवाद किया
  • भारत और अमेरिका की दोस्ती और मजबूत हो

विज्ञापन
07:45 PM, 22-Jul-2020

महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 10576 मामले, 280 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 10576 मामले सामने आए और 280 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3,37,607 हो गई है, जिनमें 1,87,769 लोग ठीक हो चुके हैं और 12,556 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 1020 नए मामले, 20 की मौत
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 1020 नए मामले सामने आए और 20 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 51,485 हो गई है, जिनमें 12016 मामले सक्रिय हैं, 37,240 लोग ठीक हो चुके हैं और 2,229 लोगों की मौत हो चुकी है। 

उत्तराखंड में आज 451 नए मामले
उत्तराखंड में आज 451 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5,300 पहुंच गई है, जिनमें 3349 मरीज ठीक हो चुके हैं और 57 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 2291 नए मामले, 39 लोगों की गई जान
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 2291 नए मामले सामने आए और 39 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 49,321 हो गई है, जिनमें  18,450 मामले सक्रिय हैं और 1,221 लोगों की मौत हो चुकी है।  

मुंबई में 1310 नए मामले, 58 की मौत
मुंबई में आज कोरोना के 1310 नए मामले दर्ज किए गए और 58 लोगों की जान चली गई। वहीं, 1563 लोग ठीक हुए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 1,04,572 हो गई है। इनमें 75,118 ठीक और 5,872 मौतें शामिल हैं।  

पाकिस्तान ने किया एलओसी पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
पाकिस्तान लगातार नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। आज 7:15 बजे पुंछ जिले के किरनी और कस्बा सेक्टरों में मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलाबारी शुरू की। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई कीः पीआरओ जम्मू

बिहार में आज कोरोना संक्रमण के 1502 नए मामले
बिहार में आज कोरोना संक्रमण के 1502 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 30,066 हो गई है। इनमें 19876 लोग ठीक हो चुके हैं और 208 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 9981 है। 

हरियाणा में आज कोरोना के 724 नए मामले
हरियाणा में आज कोरोना के 724 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,186 हो गई है। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि राजस्थान में भाजपा के द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया जा रहा है।
 

07:22 PM, 22-Jul-2020

भोपाल में 24 जुलाई से 10 दिनों का लॉकडाउन

मध्यप्रदेशः भोपाल में 24 जुलाई रात 8 बजे से 10 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया है।
 

दिल्ली में आज कोरोना के 1227 नए मामले, 29 की गई जान
दिल्ली में आज कोरोना के 1227 नए मामले सामने आए और 29 लोगों की मौत हो गई। वहीं, आज 1532 लोग ठीक भी हुए। दिल्ली में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,26,323 है। इनमें 1,07,650 लोग ठीक हो चुके हैं और 3719 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

पंजाब में आज 414 नए मामले, छह लोगों की मौत 
पंजाब में आज कोरोना के 414 नए मामले सामने आए और छह लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 11301 हो गई है। यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 269 हो गई है। 

हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को G-7 समिट में आमंत्रित किया है- माइक पॉम्पियो,
हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को G-7 समिट में आमंत्रित किया है। वहां हमलोग अतंरराष्ट्रीय समृद्धि के नेटवर्क को बढ़ाएंगेः अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो, इंडिया आइडिया समिट में

डिजिटल इकॉनमी डेटा इकॉनमी के साथ चलेगी- रविशंकर प्रसाद
हम सभी को यह स्वीकार करने की आवश्यकता है कि डिजिटल इकॉनमी डेटा इकॉनमी के साथ चलेगी। हमें अपने डेटा की संप्रभुता समझने की जरूरत है। डेटा संबंधित संप्रभु राष्ट्र के पास ही रहना चाहिए और लोगों की गोपनीयता  की सुरक्षा होनी चाहिएः G20 डिजिटल मंत्री की बैठक में आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद

भारत-अमेरिका के अंदर क्षमता है कि एकसाथ काम करके दुनिया को आकार दें
भारत-अमेरिका के अंदर क्षमता है कि एकसाथ काम करके दुनिया को आकार दें। हम मैरिटाइम सिक्यॉरिटी, काउंटर टेररिज्म, कनेक्टिविटी, कोरोना, क्लाइमेट चेंज आदि पर काम कर रहे हैं। इसका बड़ा हिस्सा यह है कि द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करते हुए, बड़े एजेंडा को आकार कैसे दिया जाएः  इंडिया आइडियाज समिट में विदेश मंत्री एस जयशंकर

मणिपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 45 नए मामले
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 45 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 2060 हो गई है। इनमें से 642 मामले सक्रिय हैं और 1418 लोग ठीक हो चुके हैं। 

चंडीगढ़ में आज कोरोना के 29 नए मामले
चंडीगढ़ में आज कोरोना के 29 नए मामले सामने आए। यहां कुल मामलों की संख्या 780 हो गई है। इनमें 241 मामले सक्रिय हैं और 13 लोगों की अब तक जान चली गई है। 

विज्ञापन
06:48 PM, 22-Jul-2020

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4764 नए मामले सामने आए और 55 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल मामले 47,069 हो गए हैं। अब तक 1,519 की मौत हो चुकी है। 

तमिलनाडु में आज कोरोना के 5849 नए मामले, 74 लोगों की मौत
तमिलनाडु में आज कोरोना के 5849 नए मामले सामने आए और 74 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,86,492 हो गई है। इनमें 51,765 मामले सक्रिय हैं, 1,31,583 लोग ठीक हो चुके हैं और 2700 लोगों की मौत हो चुकी है। 

महाराष्ट्र के मंत्री अब्दुल सत्तार कोरोना से संक्रमित
महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता अब्दुल सत्तार ने बुधवार को कहा कि वह कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। औरंगाबाद के सिल्लोड विधानसभा क्षेत्र से विधायक सत्तार ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि वह मुंबई में अपने घर पर पृथकवास में हैं। वह महा विकास अघाड़ी सरकार में मंत्री भी हैं और उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों ने अपनी जांच कराने का अनुरोध किया है। इससे पहले राज्य के कैबिनेट मंत्री जितेंद्र अव्हाड, अशोक चव्हाण और धनंजय मुंडे कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। यह सभी फिलहाल ठीक हो चुके हैं।

प्यारे मियां की पुलिस रिमांड 5 दिन के लिए बढ़ा दी
मध्य प्रदेश: जिला अदालत ने प्यारे मियां की पुलिस रिमांड 5 दिन के लिए बढ़ा दी है। बता दें कि बच्चियों से रेप का आरोपी प्यारे को इस महीने की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया था। उस पर नाबालिग लड़कियों से बलात्कार का आरोप है।
 

06:27 PM, 22-Jul-2020

गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात
दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी से आज उनके निवास पर मुलाकात की। साथ में पार्टी नेता भूपेंद्र यादव भी मौजूद थे।
 
केरल में एक दिन में सर्वाधिक 1038 नए मामले
केरल में आज कोरोना के 1038 नए मामले सामने आए। यह एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 8818 हो गई है। 

मणिपुर में कल दोपहर 2 बजे से 14 दिन का पूर्ण लॉकडाउन
मणिपुर में कल दोपहर 2 बजे से 14 दिन का पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।
 

06:17 PM, 22-Jul-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसदों के साथ की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसदों के साथ चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि नए सांसदों का जन सेवा के प्रति उनके विचारों और जुनून को सुनना अद्भुत था।
 

सचिन पायलट ने सुप्रीम कोर्ट में प्रतिवाद दायर किया
सचिन पायलट ने सुप्रीम कोर्ट में प्रतिवाद दायर किया। स्पीकर सीपी जोशी की याचिका पर अपना और अन्य विधायकों का पक्ष रखे बिना आदेश नहीं पास करने की मांग की।

05:54 PM, 22-Jul-2020

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6045 नए मामले, 65 की मौत
आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6045 नए मामले दर्ज किए गए और 65 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 64713 हो गई है। इनमें 31763 सक्रिय मामले हैं, 32127 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 823 लोगों की मौत हो चुकी है। 

लद्दाख में कोरोना के आठ और मामले
लद्दाख में कोरोना के आठ और मामले सामने आए हैं और आठ ठीक हुए। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 186 है। 156 लेह में और 30 मामले कारगिल में हैं। 

सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने वाले 600 पैरेंट्स के खिलाफ मामला दर्ज
केरल इंजिनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल कॉलेज की परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने वाले 600 पैरेंट्स के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। आज एक 17 साल के छात्र को संक्रमित पाया गया है। वहीं, मंगलवार को परीक्षा में शामिल होने वाल दो छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

05:33 PM, 22-Jul-2020

कोरोना पर जीत के लिए पंजाब सरकार 'मिशन फतेह' चला रही है

कोरोना पर जीत के लिए पंजाब सरकार 'मिशन फतेह' चला रही है। हमने नेशनल, इंटरनेशनल कोचों के साथ मिलकर इंस्पीरेशनल और टेक्निकल 20-22 गेम्स की वीडियोज़ बनाई हैं। इनकी मदद से खिलाड़ियों की ऑनलाइन ट्रेनिंग करवाई जाती है: डी.पी.एस. खरबंदा डायरेक्टर स्पोर्ट्स विभाग

खतरे के निशान से 8 सेमी ऊपर बह रहा पानी
असमः गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी का पानी खतरे के निशान से 8 सेमी ऊपर बह रहा है। भारी बारिश की वजह से जलस्तर भी काफी बढ़ा है।
 

ऑइल इंडिया लिमिटेड ने बयान जारी किया
असम के बगजान में गैस के कुएं में विस्फोट की चपेट में आकर 3 एक्सपर्ट्स के घायल होने पर ऑइल इंडिया लिमिटेड ने बयान जारी किया है। कल से ऑपरेशन दोबारा शुरू होगा। बता दें कि तिनसुकिया में ऑयल इंडिया के कुएं संख्या 5 के पास विस्फोट हुआ था। घटना स्थल पर तीन विदेशी एक्सपर्ट घायल हो गए थे, उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यह घटना तब हुई जब बगजान में आग बुझाने का काम चल रहा था।

05:19 PM, 22-Jul-2020

मुंबई के धारावी में केवल 141 सक्रिय मामले, 2116 लोग हुए ठीक

मुंबई के धारावी में आज कोरोना के पांच नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कुल मामलों की संख्या 2507 हो गई है। यहां 141 मामले सक्रिय हैं और 2116 लोग ठीक हो चुके हैं। 

मिजोरम में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 317
मिजोरम में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 317 हो गई है, जिनमें 179 ठीक हो चुके हैं और 138 सक्रिय मामले हैं। 

विधायक चेल्लुबोनिया वेणुगोपाल और कृष्णा सीदरी अप्पलाराजू ने ली राज्य सरकार में मंत्री पद की शपथ
आंध्र प्रदेशः वाईएसआर कांग्रेस के विधायक चेल्लुबोनिया वेणुगोपाल और कृष्णा सीदरी अप्पलाराजू ने राज्य सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बी. हरिचरण ने दिलाई शपथ।
 

05:04 PM, 22-Jul-2020

भारत शुरू से ही कोरोना को मात दे रहा है और लगातार अपनी तैयारियों और प्रतिक्रिया उपायों को मजबूत कर रहा है, जिसमें परीक्षण क्षमताओं को तेज करना, अधिक अस्पतालों को तैयार करना, दवाओं और आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था करना और स्टॉक करना शामिल है: डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक, दक्षिण-पूर्व एशिया

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहाद से की बात।

04:52 PM, 22-Jul-2020

बिहारः तेजस्वी यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

बिहारः आरेजडी नेता तेजस्वी यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। मधुबनी जिले के मधेपुर ब्लॉक पहुंचकर जरूरतमंदों की आर्थिक मदद की। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश पर संकट के वक्त गायब रहने का आरोप लगाया।

04:49 PM, 22-Jul-2020

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के 63 नए मामले
दक्षिण कोरिया में कोविड-19 के नियंत्रण में आने की घोषणा करने के कुछ ही दिन बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 63 नए मामले सामने आए हैं। दक्षिण कोरिया के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र (केसीडीसी) ने बुधवार को बताया कि घनी आबादी वाले सियोल महानगरीय क्षेत्र में कम से कम 36 नए मामले सामने आए, जहां करीब पांच करोड़ 10 लाख लोग रहते हैं। देश में अभी कोरोना वायरस संक्रमण के 13,879 मामले हैं और 297 लोगों की इससे जान गई है।

दुनिया में कोरोना की सबसे अधिक जांच अमेरिका में, दूसरे नंबर पर भारत: ट्रम्प
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए उनके प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में कोविड-19 संबंधी जांच की संख्या के मामले में अमेरिका पहले और भारत दूसरे नंबर पर है। अमेरिका में अभी तक 1,40,000 से अधिक लोगों की कोविड-19 से जान जा चुकी है और संक्रमण के 38 लाख मामले सामने आए हैं।

04:32 PM, 22-Jul-2020

कमलनाथ की मांग, बैलेट पेपर से हो मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने चुनाव आयोग से मांग की है कि कोरोना महामारी को देखते हुए मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा उपचुनाव बैलेट पेपर से हो।

उज्जैन के आबकारी सब इंस्पेक्टर बर्खास्त
बच्ची से बलात्कार के मामले में उज्जैन के आबकारी सब इंस्पेक्टर को मुख्यमंत्री ने तत्काल सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया है: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

04:24 PM, 22-Jul-2020

सचिन पायलट ने विधायक गिर्राज सिंह को भेजा कानूनी नोटिस

सचिन पायलट ने 35 करोड़ की रिश्वत ऑफर करने का आरोप लगाने वाले विधायक गिर्राज सिंह को कानूनी नोटिस भेजा है। साथ ही उन्होंने सात दिन के अंदर लिखित माफीनामा की मांग की है।
 

04:09 PM, 22-Jul-2020

तेलंगाना सरकार ने कर्नल संतोष बाबू की पत्नी संतोषी को डिप्टी कलेक्टर का नियुक्ति पत्र सौंपा

तेलंगाना सरकार ने गलवां घाटी में चीन सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू की पत्नी संतोषी को डिप्टी कलेक्टर का नियुक्ति पत्र सौंपा। सीएम ने आदेश दिया है कि शहीद कर्नल की पत्नी को हैदराबाद या उसके आसपास के इलाके में ही पोस्टिंग दी जाए।

कर्नाटक के शिवमोग्गा सहित इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी
कर्नाटक के शिवमोग्गा, चिकमगलूर, हासन और कोडागु के लिए 23 जुलाई और 24 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। बंगलूरू के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है: सीएस पाटिल, निदेशक, आईएमडी सेंटर, बंगलूरू
 

03:57 PM, 22-Jul-2020

नागांव जिले के कुछ क्षेत्रों में बाढ़

असमः कोपिली नदी में जल का स्तर काफी बढ़ गया है, जिसके कारण नागांव जिले के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है। बाढ़ के कारण सामान्य जीवन बाधित हो गया है। देखें वीडियोः-
 
भूस्खलन की घटना में तलाशी अभियान जारी, अब तक छह शव बरामद
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जिले के टेंगा गांव में भूस्खलन की घटना में तलाशी अभियान जारी है। अब तक छह शव बरामद किए गए हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन मौके पर मौजूद हैं।
 

03:49 PM, 22-Jul-2020

केरलः अलुवा क्षेत्र में आज रात से कर्फ्यू

केरल के मंत्री वीएस सुनील कुमार ने कहा है कि अलुवा क्षेत्र में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए आज रात से कर्फ्यू लगाया जा रहा है। जरूरी सेवाओं की दुकानें सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी। दवा की दुकानें 24 घंटे खोली जा सकती हैं। 

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस  
सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) अधिनियम 2017 में 'गिरफ्तारी की शक्ति' देने के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया है। बता दें कि इस अधिनियम के तहत अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति की 'गिरफ्तारी की शक्ति' दी गई है।

03:47 PM, 22-Jul-2020

ऐसे कैदियों को रिहा करें जिनका आचरण अच्छा हो

तेलंगाना सीएम के. चंद्रशेखर राव ने पुलिस विभाग को कहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर को ऐसे कैदियों को रिहा करें जिनका आचरण अच्छा हो। विभाग को ऐसे कैदियों की लिस्ट बनाने को कहाः मुख्यमंत्री कार्यालय, तेलंगाना
 

03:42 PM, 22-Jul-2020

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,308 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 20,825 है। अब तक कुल 33,500 लोग ठीक हो चुके हैं और 1,263 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है: उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद 

03:36 PM, 22-Jul-2020

पंजाब सरकार ने कैनल प्रोजेक्ट के लिए 285.71 डॉलर की राशि को मंजूरी दी

पंजाब सरकार ने अमृतसर और लुधियाना की वॉटर सप्लाई के लिए कैनल प्रोजेक्ट के लिए 285.71 डॉलर की राशि को मंजूरी दी है। वर्ल्ड बैंक के सहयोग से यह प्रोजेक्ट पूरा किया जाएगा।

केरल सोना तस्करी मामलाः प्रवर्तन निदेशालय ने दर्ज किया ECIR 
प्रवर्तन निदेशालय ने केरल में सोने की तस्करी के मामले में इन्फोर्समेंट केस इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट (ECIR) दर्ज की।
 

03:22 PM, 22-Jul-2020

आरोपी स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर से अब कस्टम करेगी पूछताछ

केरल के कोच्चि की विशेष एनआईए अदालत ने सोने की तस्करी मामले के आरोपी स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर से पूछताछ करने के लिए कस्टम विभाग को अनुमति दे दी है।

हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार
जींदः हरियाणा पुलिस ने एक व्यक्ति को 1 किलो और 875 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। स्मैक की कीमत लगभग 1.75 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

03:20 PM, 22-Jul-2020

दिल्ली में बारिश से अशोक रोड का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त

दिल्ली के अशोक रोड का एक हिस्सा आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हो गया।
 

03:14 PM, 22-Jul-2020

असम के बगजान में ऑयल इंडिया के गैस कुएं में विस्फोट, तीन विदेशी घायल

असम के तिनसुकिया जिले में ऑयल इंडिया बगजान के कुआं संख्या पांच में बुधवार को एक विस्फोट हो गया। घटना स्थल पर तीन विदेशी एक्सपर्ट घायल हो गए, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। यह घटना तब हुई जब बगजान में आग बुझाने का काम चल रहा था, ऑपरेशन अभी रुक गया है।
 

03:12 PM, 22-Jul-2020

संजय जैन दो दिन की पुलिस रिमांड पर

राजस्थान फोन टैपिंग मामले में संजय जैन, जिन्हें एसओजी, राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था उनको दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
 

03:03 PM, 22-Jul-2020

राम मंदिर का भूमिपूजन कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा 200 लोग होंगे शामिल

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने कहा कि पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से राम मंदिर का भूमिपूजन होगा। प्रधानमंत्री अयोध्या में हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे, उसके बाद स्थापित राम लला के दर्शन करेंगे और उसके बाद भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में सामाजिक दूरियां सुनिश्चित करने के लिए हमने तय किया है कि 150 आमंत्रित लोगों सहित 200 से अधिक लोगों को शामिल नहीं किया जाएगा।
 

02:57 PM, 22-Jul-2020

दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने त्रिपुरा सीएम से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब द्वारा जाट समुदाय पर टिप्पणी करने पर कहा कि 'मैं दुष्यंत चौटाला से पूछता हूं कि आप भी जाट हैं, अगर आप कमजोर दिमाग वाले या पागल हैं, तो आप हरियाणा के उप मुख्यमंत्री कैसे बने? चौटाला को त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब का इस्तीफा मांगना चाहिए। हम बिप्लब देब के इस्तीफे की मांग करते हैं। जाटों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'
 

02:25 PM, 22-Jul-2020

साई ने 32 विदेशी कोचों का अनुबंध बढ़ाया

भारतीय खेल प्राधिकरण ने 11 खेलों में 32 विदेशी कोचों का अनुबंध 30 सितंबर 2021 तक बढ़ाया दिया है। यह निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया कि टोक्यो ओलंपिक के लिए चयनित एथलीटों को, जिन्हें एक वर्ष के लिए स्थगित कर दिया गया है, वे एक ही कोच के साथ प्रशिक्षण में निरंतरता बनाए रख सकते हैं।
 

02:21 PM, 22-Jul-2020

मध्यप्रदेश के गांव में रहने वाले किसानों को अब मकान का मिलेगा मालिकाना हक

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 'अब तक हम देखते थे कि गांवों में जो मकान बने हुए हैं उसमें लोग सदियों से रह रहे हैं, लेकिन उनके पास न तो रजिस्ट्री है न लेखा-जोखा है। कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया है कि अब किसान जहां रहता है उसे उस मकान का स्वामी बना दिया जाएगा।'


 

02:05 PM, 22-Jul-2020

पश्चिम बंगाल में जूनियर नर्सों ने विरोध प्रदर्शन किया

पश्चिम बंगाल के सागर दत्त मेडिकल कॉलेज अस्पताल की जूनियर नर्सों के एक समूह ने मंगलवार को उत्तर 24 परगना में अस्पताल अधीक्षक के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। नर्सों ने कोरोना समर्पित अस्पताल में स्टाफ और बेड की कमी का आरोप लगाया।
 

01:36 PM, 22-Jul-2020

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के 63 नए मामले

दक्षिण कोरिया में कोविड-19 के नियंत्रण में आने की घोषणा करने के कुछ ही दिन बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 63 नए मामले सामने आए हैं। दक्षिण कोरिया के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र (केसीडीसी) ने बुधवार को बताया कि घनी आबादी वाले सियोल महानगरीय क्षेत्र में कम से कम 36 नए मामले सामने आए, जहां करीब पांच करोड़ 10 लाख लोग रहते हैं। केसीडीसी ने यह जानकारी नहीं दी कि इनमें उत्तरी सियोल के पोचियोन की सेना इकाई में संक्रमित पाए गए 13 जवान शामिल हैं या नहीं।केसीडीसी ने बताया कि 29 नए मामले स्थानीय स्तर पर संक्रमण के हैं और 34 मामले विदेश से आए लोगों से जुड़े हैं।

01:33 PM, 22-Jul-2020

कश्मीर डिवीजन के सभी रेड जोन वाले जिलों में 27 जुलाई तक लॉकडाउन

कश्मीर डिवीजन के सभी रेड जोन वाले जिलों (बांदीपोरा को छोड़कर) में आज शाम से लेकर 27 जुलाई की सुबह छह बजे तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। कृषि / बागवानी और निर्माण गतिविधियां जारी रहेंगी। सूचना और जनसंपर्क विभाग ने यह जानकारी दी।
 

01:28 PM, 22-Jul-2020

बीएस येदियुरप्पा ने राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर बैठक की

बंगलूरू में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
 

01:08 PM, 22-Jul-2020

सिंधिया ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।
 

01:06 PM, 22-Jul-2020

हिमाचल प्रदेश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1681 हुई

हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1681 हो गई है। जिसमें 577 सक्रिय मामले, 1077 रिकवरी और 10 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

12:58 PM, 22-Jul-2020

दिल्ली में अब हर महीने सिरो सर्वे होंगे

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि 'सरकार ने यह फैसला किया है कि अब हम हर महीने सिरो सर्वे कराएंगे ताकि ये पता चल सके कि कितने प्रतिशत लोगों को संक्रमण हो चुका है। एक से पांच तारीख तक दुबारा से इसके लिए सैंपल लिए जाएंगे।
 

12:54 PM, 22-Jul-2020

अशोक गहलोत के भाई के घर ईडी की छापेमारी पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई के घर ईडी की छापेमारी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि 'जब मोदी जी और उनकी सरकार के सारे हथकंडे फेल हो गए, जब मोदी सरकार जनमत का अपहरण करने में नाकामयाब हो गई तो आज बौखलाई हुई केंद्रीय भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री जी के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत के घर पर सुबह से ही ईडी को भेज कर छापेमारी शुरू कर रखी है।'

12:51 PM, 22-Jul-2020

पत्रकार विक्रम जोशी की मौत के बाद अब राजनीति शुरू

गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की मौत के बाद अब राजनीति शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी ने कहा कि हमारी पार्टी विक्रम जोशी के परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी, 25 लाख रुपये सरकार दे। बच्चों की पढ़ाई का इंतजाम हो।

12:13 PM, 22-Jul-2020

पीएम मोदी कल मणिपुर जलापूर्ति परियोजना की आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मणिपुर जलापूर्ति परियोजना की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी

12:08 PM, 22-Jul-2020

पुणे में 205 नए मामले सामने आए

महाराष्ट्र के पुणे जिले में पिछले 24 घंटे में 205 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 56,621 हो गई है। जिसमें से अब तक 1,442 लोगों की मौत हो चुकी है। पुणे जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भगवान पवार ने यह जानकारी दी।

11:53 AM, 22-Jul-2020

पुदुचेरी में संक्रमित मरीजों की संख्या 2300 हुई

केंद्र शासित प्रदेश में पुदुचेरी में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2300 हो गई है। जिसमें 900 सक्रिय मामले हैं, 1369 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 31 लोगों की मौत हो चुकी है।

11:49 AM, 22-Jul-2020

उर्वरक घोटाले को लेकर कई राज्यों में ईडी की छापेमारी

उर्वरक घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गुजरात और दिल्ली के कई स्थानों पर छापे मार रहा है। इसी कड़ी में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के भाई और पूर्व सांसद बद्री राम जाखड़ के भाई अग्रसेन गहलोत के घर पर भी छापे मारे जा रहे हैं।
 

11:45 AM, 22-Jul-2020

ओडिशा में 1078 नए मामले सामने आए

ओडिशा में पिछले 24 घंटे में 1,078 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 19,835 हो गई है। जिसमें से 6,387 सक्रिय मामले हैं और 13,309 संक्रमण मुक्त हुए हैं।

11:35 AM, 22-Jul-2020

अशोक गहलोत के भाई के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबियों पर शिकंजा और कसता जा रहा है। फर्टिलाइजर घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। ईडी की छापेमारी सीएम गहलोत के भाई के यहां भी जारी है। सीएम गहलोत के भाईअग्रसेन गहलोत अनुपम कृषि नाम की कंपनी के मालिक हैं। कस्टम विभाग ने उनकी कंपनी पर मुकदमा दर्ज किया है और सात करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

11:23 AM, 22-Jul-2020

राजस्थान में 226 नए मामले सामने आए

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में आज सुबह 10.30 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 226 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मामले अब 31,599 हो गए हैं। जिनमें से 8,129 सक्रिय मामले हैं, 22,889 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 581 लोगों की मौत हो गई है।

11:05 AM, 22-Jul-2020

नागालैंड में 57 नए मामले सामने आए

नागालैंड के स्वास्थ्य मंत्री एस पंगनु फू ने बताया कि राज्य में परीक्षण किए गए 513 नमूनों में से 57 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 57 पॉजिटिव मामलों में से दीमापुर में 23, कोहिमा में 18, ज़ुन्हेबोटो में सात, पेरेन में पांच और मोन एंड मोकोकचुंग में दो मामले सामने आए हैं।

10:59 AM, 22-Jul-2020

पत्रकार विक्रम जोशी परिवार को सीएम योगी ने दी 10 लाख रुपये कीआर्थिक सहायता

पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने कहा कि 'मुख्यमंत्री द्वारा परिवार को तात्कालिक प्रभाव से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति दी गई है। उनकी पत्नी के लिए योग्यता के अनुसार नौकरी की व्यवस्था की जाएगी और उनके बच्चों की निशुल्क शिक्षा का प्रबंध किया जाएगा।'

10:50 AM, 22-Jul-2020

कोरोना वायरस संक्रमित समस्तीपुर के सिविल सर्जन की मौत

कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए बिहार के समस्तीपुर जिला के सिविल सर्जन आरआर झा का पटना एम्स में बुधवार सुबह निधन हो गया है। समस्तीपुर के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ऋषभ कुमार ने बुधवार को बताया कि आज सुबह सात बजे अस्पताल में डाक्टर झा की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गत 13 जुलाई को उनकी जांच की गई थी और रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया था।

10:48 AM, 22-Jul-2020

मुंबई में कोविड-19 संबंधी स्थिति नियंत्रण में है: बीएमसी अधिकारी

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुंबई में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है और संक्रमण के रोजाना 1,500 से कम नए मामले सामने आ रहे हैं। अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त सुरेश काकानी ने बताया कि रोजाना 6,000 से 7,000 जांच की जा रही है और अधिकतर लोग सुरक्षा नियमों का पालन भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर में पिछले कई दिनों से रोजाना 1,500 से कम नए मामले सामने आ रहे हैं।

09:41 AM, 22-Jul-2020

पिछले 24 घंटे में तीन लाख 43 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 21 जुलाई तक कोरोना के लिए परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 1,47,24, 546 है। जिनमें से 3,43,243 नमूनों का परीक्षण पिछले 24 घंटे में किया गया है।

09:36 AM, 22-Jul-2020

देशभर में संक्रमितों की संख्या 11 लाख 92 हजार के पार

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 11,92,915 हो गई है। जिनमें से 4,11,133 सक्रिय मामले हैं, 7,53,050 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 28,732 लोगों की मौत हो चुकी है।

09:34 AM, 22-Jul-2020

देश में पिछले 24 घंटे में 37724 नए मामले सामने आए

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 37,724 नए मामले सामने आए हैं और 648 लोगों की मौत हुई है।

09:22 AM, 22-Jul-2020

भोपाल में पुलिस मुठभेड़ में ईनामी बदमाश घायल

भोपाल के आईजी उपेंद्र जैन ने बताया कि 'शेखर लोधी, जिसके खिलाफ 18 मामले थे और उसकी गिरफ्तारी पर 20,000 रुपये का ईनाम था, आज कलियासोत के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस द्वारा रोकने पर, उसने भागने की कोशिश की और गोलीबारी की, पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की।
 

08:38 AM, 22-Jul-2020

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के मामले 15 हजार के पार

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को कोविड-19 के 608 नए मामले सामने आए, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 15,258 तक पहुंच गई वहीं संक्रमण के कारण नौ लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 263 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से पीड़ित नौ लोगों की मौत हो गई है। सभी नौ मौतें कश्मीर घाटी में हुईं।’ अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस से अब तक 263 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें से 243 मौतें घाटी क्षेत्र में और 20 मौतें जम्मू क्षेत्र में हुईं। उन्होंने बताया कि अब केंद्र शासित प्रदेश में इलाजरत मरीजों की संख्या 6,540 है, जबकि 8,455 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

08:19 AM, 22-Jul-2020

पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1,119 और ब्राजील में 1,346 लोगों की मौत

दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या एक लाख 44 हजार से ज्यादा हो गई है और 40 लाख 28 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1,119 और ब्राजील में 1,346 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़े वर्ल्डोमीटर के मुताबिक बुधवार सुबह आठ बजे तक के हैं।

08:03 AM, 22-Jul-2020

दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा डेढ़ करोड़ के पार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, इस वायरस से मरने वालों की संख्या छह लाख 19 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 50 लाख 93 हजार को पार कर गया है। जबकि 91 लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। 

07:49 AM, 22-Jul-2020

पत्रकार विक्रम की इलाज के दौरान मौत

गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी का आज निधन हो गया। उसे 20 जुलाई को विजय नगर इलाके में अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी थी। मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 

07:23 AM, 22-Jul-2020

राजस्थान: सचिन पायलट ने मलिंगा को भेजा नोटिस

सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस विधायक गिरिराज मलिंगा को 35 करोड़ रुपये की घूस का आरोप लगाने के मामले में कानूनी नोटिस भेजा है।
 


 

06:56 AM, 22-Jul-2020

मेक्सिको में 40 हजार से ज्यादा मौतें

समाचार एजेंसी एएफपी के हवाले से खबर है कि मेक्सिको में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 40 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं वर्ल्डोमीटर के मुताबिक यहां कोरोना के अब तक 3,56,255 मामले सामने आ चुके हैं।

06:16 AM, 22-Jul-2020

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आज करेंगे जी20 देशों के मंत्रियों की बैठक को संबोधित

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद आज जी-20 देशों के मंत्रियों की बैठक (जी20 डिजिटल मंत्रियों की बैठक) को संबोधित करेंगे।

05:37 AM, 22-Jul-2020

दिल्ली: मध्यम बारिश की संभावना

मंगलवार देर रात राष्ट्रीय राजधानी के राजपथ क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में बुधवार सुबह 6 बजे तक मध्यम बारिश के साथ ही तीव्र गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।

05:30 AM, 22-Jul-2020

महाराष्ट्र: नासिक में तेंदुआ पकड़ा गया

वन के अधिकारियों ने नासिक में एक मादा तेंदुए को पकड़ लिया। रेंज अफसर विवेक भामरे ने बताया कि मादा तेंदुए की उम्र एक से डेढ़ साल है। इसे बोरीवली नेशनल पार्क में शिफ्ट किया जा रहा है।

05:17 AM, 22-Jul-2020

तमिलनाडु: आदि मुलीकट्टू उत्सव पर किया ध्वजारोहण

मदुरै के मीनाक्षी अम्मन मंदिर में मंगलवार को 'आदि मुलीकट्टू' उत्सव के दौरान ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में केवल कुछ पुजारी और मंदिर के अधिकारियों ने भाग लिया।

04:43 AM, 22-Jul-2020

मध्यप्रदेश: 10.69 कैरेट का हीरा मिला

पन्ना जिले के रानीपुरा इलाके की एक खदान से आनंदीलाल कुशवाहा ने 10.69 कैरेट का हीरा निकाला है। जिला हीरा अधिकारी आरके पांडे ने बताया कि यह गुणवत्ता में काफी अच्छा है। यह इस जगह पर मिलने वाला दूसरा हीरा है।

04:40 AM, 22-Jul-2020

अमेरिका: संघीय प्रतिबंधों के खिलाफ मुकदमा दायर

यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स, नेशनल एसोसिएशन ऑफ मैन्युफैक्चरर्स, नेशनल रिटेल फेडरेशन और अन्य ने अपने व्यावसायिक अधिकारों और वैध आव्रजन पर संघीय प्रतिबंधों को चुनौती देने के लिए मुकदमा दायर किया है। -यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स

03:51 AM, 22-Jul-2020

दिल्ली: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित कराने को लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के फैसले के खिलाफ मानव संसाधन विकास मंत्रालय के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

03:29 AM, 22-Jul-2020

गुजरात: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। वह नवसारी लोकसभा सीट से सांसद हैं।

03:17 AM, 22-Jul-2020

केरल: मस्कट से आई महिला से सोने की चेन जब्त

कोझिकोड एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने मंगलवार को मस्कट से आने वाली महिला यात्री से 24 कैरेट सोने की 233.4 ग्राम भार वाली चेन जब्त की है।

02:57 AM, 22-Jul-2020

तेलंगाना: हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को तलब किया

तेलंगाना हाईकोर्ट ने राज्य में कोरोना प्रबंधन को लेकर मुख्य सचिव को 28 जुलाई को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान मुख्य सचिव और ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के आयुक्त को भी हाईकोर्ट में हाजिर होना है।

02:41 AM, 22-Jul-2020

मिजोरम: 11 बीएसएफ, एक सेना का जवान संक्रमित

पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में 13 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 11 और सेना का एक जवान शामिल है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 297 हो गई। इसमें 129 एक्टिव केस हैं।

02:27 AM, 22-Jul-2020

बंगाल: कुछ क्षेत्रों में कोरोना का सामुदायिक प्रसार 

पश्चिम बंगाल में वरिष्ठ डॉक्टरों ने कोरोना के मद्देनजर राज्य में सप्ताह में दो दिन के लॉकडाउन का समर्थन किया है। डॉक्टरों ने स्वीकार किया कि बंगाल के कुछ हिस्सों में कोरोना का सामुदायिक प्रसार हो चुका है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लॉकडाउन और क्वारंटीन नियमों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

01:45 AM, 22-Jul-2020

भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था: नितिन गडकरी

वर्तमान वैश्विक स्थिति में भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। हमारे पास एक बड़ा बाजार है जिसे बढ़ाने में हमारे कुशल श्रमिक, डॉक्टर और इंजीनियर अपना बखूबी योगदान दे रहे हैं। -केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
 

01:01 AM, 22-Jul-2020

पुणे में सोमवार को कोरोना के 2,403 नए मामले

महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार को कोरोना के 2,403 नए मामले सामने आने से शहर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 56,416 हो गई है। वहीं 55 मौतों के साथ शहर में मृतकों की कुल संख्या 1,442 हो गई।

12:26 AM, 22-Jul-2020

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या डेढ़ करोड़ के करीब, छह लाख से अधिक मौतें

नए सत्र में एंट्रेंस के आधार पर डीयू प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश परीक्षा 6 से 11 सितंबर तक होने की संभावना है। एनटीए इस परीक्षा को आयोजित करता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें