फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus updates: महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले, तिरुवनंतपुरम में 28 तक लॉकडाउन

Mon, 20 Jul 2020 12:07 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
coronavirus pandemic - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:03 AM, 20-Jul-2020

झारखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 153 नए मामले

झारखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 153 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5552 तक पहुंच गई है। वहीं एक लोगों की मृत्यु के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

 

11:57 PM, 19-Jul-2020

तेलंगाना ने आज कोरोना के 1296 नए मामले

तेलंगाना में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1296 नए मामले सामने आए हैं और 6 मौतें दर्ज की गईं हैं। अब नए आंकड़े के अनुसार राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 45,076 हो गई है। जिनमें से 12,224 सक्रिय मामले, 32,438 स्वस्थ और 415 मौतें शामिल हैं: राज्य सरकार

 

11:38 PM, 19-Jul-2020

गोवा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 173 नए मामले सामने आए

गोवा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 173 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3657 हो गई है। जिनमें से 1417 सक्रिय मामले, 2218 स्वस्थ और 22 मौतें शामिल हैं: स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय, गोवा

 

विज्ञापन
09:45 PM, 19-Jul-2020

भारत में कोरोना: तिरुवनंतपुरम में 28 जुलाई तक सख्त लॉकडाउन

केरल के तिरुवनंतपुरम में 28 जुलाई की आधी रात तक सख्त लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। तिरुवनंतपुरम के जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरपर्सन और जिला कलेक्टर ने रविवार को यह घोषणा की। 

09:27 PM, 19-Jul-2020

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 9518 नए मामले, 258 की मौत

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा 9,518 नए मामले आए, जिसके बाद कुल मामले 3.10 लाख के पार चले गए। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह पहली बार है कि नए मामलों ने एक दिन में 9,000 का आंकड़ा पार किया हो। विभाग ने एक बयान में कहा कि संक्रमण के कारण 258 और संक्रमितों ने दमतोड़ दिया जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 11,854 हो गया है। बयान में बताया गया है कि कुल 3,906 मरीजों को दिन में अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके बाद बीमारी से ठीक हुए मरीजों की संख्या 1,69,569 हो गई है। राज्य में अब 1,29,032 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। वहीं पुष्ट मामलों की संख्या 3,10,455 है।

विज्ञापन
06:37 PM, 19-Jul-2020

आज 14 हजार से रैपिड एंटीजन टेस्ट 

दिल्ली में अब तक 8,18,989 टेस्ट किए जा चुके हैं। रविवार को 5,762 RTPCR/CBNAAT/TrueNat और 14,444 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए।
 

05:52 PM, 19-Jul-2020

बिहार में कोरोना के मामले 26 हजार पार

बिहार में रविवार को 1412 नए मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब कुल 26,379 मामले हो चुके हैं। 
 

05:27 PM, 19-Jul-2020

धारावी और दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में सामुदायिक संक्रमण

कोरोना वायरस को लेकर काफी समय से बहस चल रही है कि क्या देश में यह सामुदायिक संक्रमण के स्तर तक पहुंच चुका है। इसी पर अपनी राय रखते हुए सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टर ने दावा किया है कि कोरोना वायरस का सामुदायिक संक्रमण शुरू हो चुका है। चेस्ट सर्जरी सेंटर के चेयरमैन डॉक्टर अरविंद कुमार ने कहा कि पिछले कुछ समय से सामुदायिक संक्रमण फैल रहा है। मुंबई के धारावी और दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में ऐसी स्थिति है। उन्होंने कहा कि वह भारतीय मेडिकल एसोसिएशन से पूरी तरह सहमत हैं कि भारत में सामुदायिक संक्रमण शुरू हो 
 
 

05:11 PM, 19-Jul-2020

धारावी में 36 नए मामले 

मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस के 36 नए मामले सामने आए हैं। यहां कुल मामले बढ़कर 2480 तक पहुंच गए हैं। इनमें से 143 अभी भी सक्रिय मामले हैं जबकि 2088 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 

03:47 PM, 19-Jul-2020

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2250 नए मामले

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2250 नए मामले सामने आए हैं, सक्रिय मामलों की कुल संख्या 18256 हो गई है। अब तक कोरोना से कुल 29845 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना से 1146 लोगों की मौत हुई है: अमित मोहन प्रसाद (अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, उत्तर प्रदेश)

03:27 PM, 19-Jul-2020

ओडिशा क्राइम ब्रांच की टीम ने 3.285 किलो ब्राउन शुगर जब्त की

ओडिशा पुलिस क्राइम ब्रांच के एडीजीपी सौमेंद्र प्रियदर्शी ने बताया कि 'क्राइम ब्रांच की स्पेशल टास्क फोर्स ने ओडिशा के मयूरभंज में छापा मारा और 3.285 किलो ब्राउन शुगर जब्त की। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। इस साल अब तक क्राइम ब्रांच एसटीएफ द्वारा 15.648 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है।
 

03:22 PM, 19-Jul-2020

बद्रीनाथ राजमार्ग की सफाई में जुटीं जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें

उत्तराखंड: चमोली जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें बद्रीनाथ राजमार्ग को साफ कर रही हैं, जो भूस्खलन के कारण भंवरपानी, पीपलकोटी में अवरुद्ध हो गया था। जिला प्रशासन ने फंसे हुए यात्रियों को पानी की बोतलें और बिस्कुट वितरित किए।
 

03:19 PM, 19-Jul-2020

दिल्ली में एक 28 वर्षीय महिला और उसके दो बच्चों की हत्या

दिल्ली के निहाल विहार के राम पार्क में एक 28 वर्षीय महिला और उसके दो बच्चों की हत्या कर दी गई। महिला का पति गायब है। हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की जांच जारी है।  बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त ने यह जानकारी दी।
 

03:13 PM, 19-Jul-2020

दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के मामले छह लाख के पार

अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और स्थिति के समान्य होने के फिलहाल कोई संकेत नजर नहीं आ रहे। दुनियाभर में संक्रमण के कारण मौत के मामले छह लाख के पार जा चुके हैं। विश्व में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले जहां अमेरिका में सामने आए हैं। वहीं सबसे अधिक मामलों की सूची में दक्षिण अफ्रीका 3,50,879 मामलों के साथ पांचवे नंबर पर आ गया है। वहीं चीन के उरुमकी में रविवार को 13 और दक्षिण कोरिया में 40 से कम नए मामले सामने आए।

03:12 PM, 19-Jul-2020

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 41 नए मामले सामने आए

अरुणाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस के 41 नए मामले आने के साथ ही राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या 650 पर पहुंच गई। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सबसे अधिक 18 नए मामले कैपिटल कॉम्प्लेक्स से सामने आए। इसके बाद लोअर सियांग से 10, पापुम परे से छह, लोअर दिबांग वैली से तीन और पश्चिम कामेंग तथा लोअर सुबनसिरी जिलों से दो-दो मामले सामने आए। राज्य के निगरानी अधिकारी एल जम्पा ने बताया कि लोअर सियांग और लोअर दिबांग वैली जिलों में मामले पृथकवास केंद्रों से सामने आए। उन्होंने बताया कि पश्चिम कामेंग और लोअर सुबनसिरी जिलों में पृथकवास केंद्रों में एक-एक शख्स संक्रमित पाया गया।

02:45 PM, 19-Jul-2020

कोरोना से ठीक होने वाले महीने में दो बार कर सकते हैं प्लाज्मा दान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 'दिल्ली पुलिस के 2,532 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि दर्जनों लोगों की इसके कारण मृत्यु हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों ने यहां अपना प्लाज्मा दान कर दिया है। मैं इन कोरोना योद्धाओं का शुक्रिया अदा करता हूं, वे अब 'प्लाज्मा योद्धा' बन गए हैं। कोरोना से संक्रमण मुक्त होने वाला एक व्यक्ति महीने में दो बार प्लाज्मा दान कर सकता है।'

02:43 PM, 19-Jul-2020

ओम प्रकाश धनखड़ बने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष

हरियाणा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को हरियाणा भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया।
 

02:42 PM, 19-Jul-2020

हर्षवर्धन ने 'प्लाज्मा दान अभियान' शुरू किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर 'प्लाज्मा दान अभियान' शुरू किया।
 

02:39 PM, 19-Jul-2020

मनीष सिसोदिया ने कहा- 'मिंटो ब्रिज पर हर साल पानी भरता है'

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 'मिंटो ब्रिज पर हर साल पानी भरता है, हर साल उसमें पंप चलाया जाता है। इस बार भी पंप चलाकर पानी निकलवा दिया है। भाजपा के पास नगर निगम है, दिल्ली सरकार की एजेंसियां और नगर निगम सबको मिलकर काम करना है।'
 

02:14 PM, 19-Jul-2020

कोरोना की स्थिति का जायजा लेने पटना पहुंची केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम

बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रसार के बीच आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के साथ पटना पहुंची। केंद्रीय दल राज्य में कोरोना की स्थिति का आकलन करेगी।
 

02:06 PM, 19-Jul-2020

ट्विटर पर पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या छह करोड़ के पार

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। अब ट्विटर पर पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या छह करोड़ के पार हो गई है।

02:02 PM, 19-Jul-2020

अजय माकन बोले केंद्र सरकार सीबीआई की धमकी दे रही है

माकन ने कहा कि 'क्या केंद्र सरकार सीबीआई की धमकी इसलिए दे रही है क्योंकि इसमें और भी बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। अगर ये जांच धीरे-धीरे करके और ऊपर जाएगी तो पता नहीं कहां पर जाकर खत्म होगी, इसलिए सीबीआई की धमकी दी जा रही है।'

01:59 PM, 19-Jul-2020

कांग्रेस नेता अजय माकन ने गजेंद्र सिंह शेखावत का मांगा इस्तीफा

कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि 'एंटी करप्शन ब्यूरो ने प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 7, 7A के तहत भंवल लाल शर्मा, गजेंद्र सिंह, संजय जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अगर इसकी जांच करने के लिए एसओजी जाती है तो क्यों उन्हें रोका जाता है? अगर ये निर्दोष हैं तो आगे बढ़कर आवाज के सैंपल क्यों नहीं देते। कांग्रेस मांग करती है कि गजेंद्र सिंह शेखावत को या तो इस्तीफा देना चाहिए या उनको तुरंत प्रभाव से हटा देना चाहिए ताकि वो जांच में हस्तक्षेप न कर सकें। उन्हें आगे आकर अपना वॉयस सैंपल देना चाहिए। अगर आपने गलत काम नहीं किया है तो वॉयस सैंपल देने से डरते क्यों हैं।'

01:56 PM, 19-Jul-2020

पुदुचेरी में 109 नए मामले सामने आए

पुदुचेरी में कोरोना पॉजिटिव के 109 नए मामले सामने आए और 92 को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद केंद्र शासित राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,999 हो गई है। जिनमें  से 1,154 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 28 की मौत हो गई है।

01:53 PM, 19-Jul-2020

लुइस के निधन से दुखी हूं: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाले सांसद जॉन लुइस के निधन पर शोक व्यक्त किया है। लुइस 80 साल के थे। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘मानवाधिकार के पुरोधा जॉन लुइस के निधन की खबर से दुखी हूं। मेलानिया और मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।’’

ट्रंप के संवेदना व्यक्त करने से पहले सभी जीवित चार पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों, उपराष्ट्रपति माइक पेंस और बड़ी संख्या में सांसदों ने लुइस के निधन पर शोक व्यक्त कर दिया था। ट्रंप के पहली बार राष्ट्रपति चुने जाने के बाद लुइस ने कहा था कि वह ट्रंप को वैध राष्ट्रपति नहीं मानते। लुइस के निधन पर तत्काल शोक व्यक्त नहीं करने के लिए ट्रंप की आलोचना भी हुई।

01:20 PM, 19-Jul-2020

राजस्थान के मंत्री ने भाजपा पर लगाया सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र करने का आरोप

राजस्थान में ऑडियो टेप पर राज्य के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि 'गृह विभाग इस मामले में कूदा है क्योंकि भाजपा सरकार के नेताओं ने वहां जाकर अनुरोध किया है कि हम फंस जाएंगे, एसओजी के पास पूरे सबूत हैं। भाजपा का नंबर गेम नहीं बना, बनता तो सरकार तो गिरा ही दी थी। वो नंबर गेम पर फेल हो गए, षड्यंत्र में कोई कमी नहीं थी।'

01:10 PM, 19-Jul-2020

काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में 108 जानवरों की मौत

असम सरकार द्वारा बताया गया है कि 'बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में 108 जानवरों की मौत हो गई। नौ गैंडों, चार जंगली भैंसों, सात जंगली सूअर, दो हिरण का बच्चा, 82 हॉग हिरण बाढ़ में मारे गए हैं।
 

01:10 PM, 19-Jul-2020

राजस्थान कांग्रेस विधायक राजेंद्र गुडा ने कहा- हमारे पास पूर्ण बहुमत

कांग्रेस विधायक राजेंद्र गुडा ने कहा कि 'हमारे पास 100 से अधिक विधायक हैं। हमारे पास बहुमत है। अगर हमारे पास बहुमत नहीं होता, तो वे (भाजपा) फ्लोर टेस्ट की मांग करते। वे जानते हैं कि हमारे पास बहुमत है, इसलिए वे फ्लोर टेस्ट की मांग नहीं कर रहे हैं।'

01:05 PM, 19-Jul-2020

कांग्रेस विधायक राजेंद्र गुडा ने संजय जैन को बताया एजेंट

कांग्रेस विधायक राजेंद्र गुडा ने कहा कि 'राजस्थान पुलिस एसओजी द्वारा गिरफ्तार संजय जैन आठ महीने पहले मेरे पास आया था। उन्होंने मुझे वसुंधरा जी और अन्य से मिलने के लिए कहा था। उसके जैसे अन्य एजेंट हैं लेकिन वे अपने प्रयासों में सफल नहीं हुए। संजय जैन लंबे समय से सक्रिय थे।
 

01:02 PM, 19-Jul-2020

असम से बाढ़ में 79 लोगों की मौत

असम में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में दो और लोगों की जान चली गई है, जिसके बाद मृतकों की संख्या 79 हो गई हैं: राज्य सरकार

12:24 PM, 19-Jul-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेसी जॉन लुइस के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी कांग्रेसी जॉन लुइस के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि 'हम नागरिक अधिकारों, अहिंसा और गांधीवादी मूल्यों के चैंपियन अमेरिकी कांग्रेसी जॉन लुईस के निधन पर शोक मनाते हैं। उनकी विरासत को सहेजना और प्रेरित करना जारी रहेगा।'
 

12:21 PM, 19-Jul-2020

पीएम मोदी ने असम के सीएम से बात कर राज्य की स्थितियों का लिया जायजा

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज सुबह फोन पर असम बाढ़, कोरोना और बागान तेल खैर आग परिदृश्य के बारे में समकालीन स्थिति का जायजा लिया। लोगों के साथ अपनी चिंता और एकजुटता व्यक्त करते हुए, पीएम ने राज्य को सभी तरह से समर्थन देने का आश्वासन दिया है।'
 

12:17 PM, 19-Jul-2020

अशोक गहलोत के समर्थन में बीटीपी

भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) ने शनिवार को सीएम अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान सरकार को अपना समर्थन दिया। उन्होंने अपना समर्थन पत्र सौंप दिया था, जिसमें उनकी मांगें भी शामिल थीं। भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) के राज्य में दो विधायक हैं।
 

12:01 PM, 19-Jul-2020

झारखंड में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 5399 हुई

झारखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार, झारखंड में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 5,399 हो गई है।
 

11:58 AM, 19-Jul-2020

बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश

बिहार में पटना शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। देश के मौसम विज्ञान विभाग ने आज शहर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है।
 

11:48 AM, 19-Jul-2020

राजस्थान में फोन टैपिंग मामले पर गृह मंत्रालय ने लिया संज्ञान

राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि 'चूंकि एसीएस (होम) ने कहा है कि उन्हें फोन टैपिंग की जानकारी नहीं है, इसलिए सवाल यह है कि क्या राजस्थान सरकार इस तरह के किसी भी टैपिंग की अनुमति दे सकती है? गृह मंत्रालय ने इस मामले का संज्ञान लिया है और मुझे लगता है कि कई चीजें सामने आएंगी।'
 

11:47 AM, 19-Jul-2020

राजस्थान में 193 नए मामले सामने आए

राजस्थान में आज सुबह 10:30 बजे तक कोरोना वायरस के 193 नए मामले सामने आए और तीन मौतें हुईं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 28,693 है। जिसमें 21,266 ठीक हो चुके मामले और 556 मौतें शामिल हैं।

 

11:46 AM, 19-Jul-2020

गोवा के पणजी में पूर्ण लॉकडाउन के तीसरे दिन सड़कों पर सन्नाटा

गोवा के पणजी में पूर्ण लॉकडाउन के तीसरे दिन सड़कें खाली दिखीं, पुलिसकर्मी वाहनों की जांच करते दिखे। गोवा में 10 अगस्त तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक 'जनता कर्फ्यू' है।

11:43 AM, 19-Jul-2020

दिल्ली में आज सुबह आंधी-बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह आई आंधी-बारिश से विज्ञान भवन के पास पेड़ उखड़ गया।

 

11:40 AM, 19-Jul-2020

दिल्ली के मिंटो रोड ब्रिज के पास जमा पानी में मिले शव की पहचान हुई

दिल्ली के मिंटो रोड ब्रिज के पास जमा पानी में तैरता शव मिलने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया कि 'व्यक्ति ही पहचान 60 वर्षीय कुंदन के रूप में हुई है, वो सुबह कनॉट प्लेस की तरफ जा रहा था। उसने अंडरपास से अपना वाहन निकालने की कोशिश की जहां पानी भरा था। ऐसा लगता है कि डूबने से उसकी मौत हुई है। बाहरी चोट का कोई निशान नहीं है। सीआरपीसी की धारा 174 के तहत पूछताछ चल रही है।'
 

11:36 AM, 19-Jul-2020

ओडिशा में पिछले 24 घंटे में 736 नए मामले सामने आए

ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 736 नए मामले सामने आए और 607 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 17,437 है जिसमें 11,937 ठीक हो चुके मामले शामिल हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, ओडिशा द्वारा यह जानकारी दी गई।
 

 

11:33 AM, 19-Jul-2020

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अश्लील संदेश भेजने और धमकी देने के आरोप में की शिकायत

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दो इंस्टाग्राम अकाउंट होल्डर्स के खिलाफ उन्हें अश्लील संदेश भेजने और धमकी देने के आरोप में एक शिकायत दर्ज की गई है। मुंबई के जोन 9 के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने यह जानकारी दी।
 

11:32 AM, 19-Jul-2020

भोपाल में आज पूर्ण लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने दिखाई सख्ती

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज पूर्ण लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मी सख्ती से लोगों से लॉकडाउन का पालन करा रहे हैं। लॉकडाउन में जरूरी सेवाओं की अनुमति है।

11:31 AM, 19-Jul-2020

दिल्ली के मिंटो रोड ब्रिज के पास जमा पानी में एक शव तैरता मिला

दिल्ली के मिंटो रोड ब्रिज के पास जमा पानी में एक शव तैरता मिला, नई दिल्ली रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे एक ट्रैक मैन ने शव को बाहर निकाला।
 

11:17 AM, 19-Jul-2020

Coronavirus: महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले, तिरुवनंतपुरम में 28 तक लॉकडाउन

दिल्ली में आज सुबह हुई भारी बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव हो गया है। जिसकी वजह से कई जगहों पर बसें पानी में फंस गई हैं। पानी में बसों और दूसरी गाड़ियों के फंसे होने का यह नजारा दिल्ली के आईटीओ इलाके है।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें