#मछुआरों के विरोध के बीच पीएम मोदी आज समुद्र में रखेंगे शिवाजी स्मारक की आधारशिला
#पासपोर्ट बनवाना हुआ आसान, मां-बाप का नाम देना नहीं होगा जरूरी
#सिंधु के पानी का भरपूर दोहन करने की तैयारी में भारत, पाकिस्तान को लगेगा झटका!
#दो लाख से ऊपर के हर लेनदेन पर आयकर विभाग को देनी होगी जानकारी
#गेहूं का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में, नहीं होगा विदेशों से आयात
नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
मछुआरों के विरोध के बीच पीएम मोदी आज समुद्र में रखेंगे शिवाजी स्मारक की आधारशिला
मुंबई के किनारे अरब सागर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज के भव्य स्मारक की आधारशिला रखेंगे। यह लंदन के स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की तर्ज पर विश्व का सबसे बड़ा स्मारक होगा। हालांकि बीच समुद्र में चट्टान पर शिवाजी का स्मारक बनाने के निर्णय से मछुआरों को आपत्ति है। लेकिन, सरकार ने उनके विरोध को नजरंदाज करते हुए स्मारक के भूमिपूजन की तैयारी पूरी कर ली है।
पासपोर्ट
पासपोर्ट बनवाना हुआ आसान, मां-बाप का नाम देना नहीं होगा जरूरी
पासपोर्ट तक आम आदमी की सीधी पहुंच तय करने में जुटी सरकार ने साधु-संन्यासियों को बड़ा तोहफा दिया है। अध्यात्म की दुनिया से जुड़े लोग अब अपने जैविक पिता की जगह अपने अध्यात्मिक गुरू का नाम दे कर पासपोर्ट हासिल कर सकेंगे। हालांकि इन्हें इसके साथ मतदाता पहचान पत्र, पेन कार्ड या आधार कार्ड में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।
सिंधु जल संधि
भारत ने शुरू किया सिंधु नदी का पानी रोकने का काम, अब पाकिस्तान पर नजर
पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते के तहत मिले अधिकारों का भारत भरपूर दोहन करने की कोशिश में है। इसी संबंध में शुक्रवार को मंत्रियों के समूह की उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में जम्मू-कश्मीर और पंजाब सरकार के साथ मिलकर सिंधु नदी के जल का दोहन करने की रणनीति पर चर्चा हुई।
income tax department
दो लाख से ऊपर के हर लेनदेन पर आयकर विभाग को देनी होगी जानकारी
सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी वस्तु एवं सेवाओं की बिक्री पर 2 लाख रुपये से ज्यादा के एक बार में नकद लेन-देन की जानकारी आयकर विभाग को अनिवार्य रूप से देनी होगी। इसके लिए आयकर नियमों में यथोचित संशोधन कर दिया गया है। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय से शुक्रवार को यहां जारी एक बयान के मुताबिक आयकर अधिनियम, 1962 के तहत नियम 114 ई के दिशा-निर्देशों पर आयकर विभाग का स्पष्टीकरण जारी हो गया है।
wheat
गेहूं का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में, नहीं होगा विदेशों से आयात
घरेलू बाजार में गेहूं की तंग आपूर्ति के बीच शुक्रवार को खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने सरकार द्वारा गेहूं आयात किए जाने की संभावना से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि देश में सार्वजनिक वितरण व्यवस्था (पीडीएस) के तहत गेहूं की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त बफर स्टॉक मौजूद है।