फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वनि की 7 गुना तेजी का बैरियर तोड़ दुश्मन पर कहर बरपाएगी ब्रह्मोस मिसाइल, जानिए खासियतें

Mon, 30 Apr 2018 02:17 AM IST
एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया की सबसे तेज क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस को हाइपरसोनिक मिसाइल बनने के लिए 7 मैक की स्पीड का बैरियर तोड़ना होगा। अगले दशक तक ऐसा संभव है। यानी इस मिसाइल को ध्वनि की सात गुना रफ्तार से दागा जा सकेगा। 
विज्ञापन


ब्रह्मोस एयरोस्पेस के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक सुधीर मिश्रा के अनुसार, हमें हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली में तब्दील होने के लिए सात से दस वर्ष का समय चाहिए। अभी ब्रह्मोस को ध्वनि से 2.8 गुना तेजी से दागा जा सकता है। जल्द ही यह गति बढ़कर 3.5 मैक हो जाएगी। अगले तीन साल में ब्रह्मोस मैक 5 की रफ्तार पा लेगी। 

उन्होंने कहा, पूरी कोशिश इस बात की है कि अगली पीढ़ी के युद्धों के लिए एक मिसाइल तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि डीआरडीओ, आईआईटी और भारतीय विज्ञान संस्थान मिलकर इस उद्देश्य को हासिल करने का प्रयास कर रहा है। रूसी संस्थान भी इस पर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मूल मिसाइल प्रणाली को इस तरह आधुनिक बनाया गया है कि इसे युद्धपोतों, पनडुब्बियों, सुखोई-30 लड़ाकू विमानों और जमीन से भी दागा जा सकता है। ब्रह्मोस भारत और रूस का संयुक्त उपक्रम है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें