ब्रह्मोस एयरोस्पेय अगले पांच से छह साल में भारत की पहली हाइपससोनिक मिसाइल का निर्माण करेगा। यह बात ब्रह्मोस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सीईओ व एमडी अतुल राणे ने कही। उन्होंने कहा, भारत अपनी आजादी के 75 साल मना रहा है। इसके साथ ही हमने ब्रह्मोस एयरोस्पेस(1983-2023) के रजत जयंती वर्ष की शुरुआत की है। आगे कहा, "ब्रह्मोस हाइपरसोनिक मिसाइल बनाने में पूरी तरह से सक्षम है। हम अगले कुछ वर्षों में हाइपरसोनिक मिसाइल बना लेंगे।