फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल स्टोरी : एटीएम की लाइन में लगे लड़का-लड़की को हुआ प्यार

Tue, 15 Nov 2016 08:57 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
500 और 1000 के पुराने नोट बंद के बाद देश भर से अजब-गजब स्टोरी सामने आ रही है। अब एक सोशल मीडिया पर लव स्टोरी वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि नए नोट के लिए एटीएम की लाइन में एक लड़का और लड़की खड़े थे। उसी दौरान दोनों के बीच प्यार होता है और फिर शादी कर लेते हैं। 
विज्ञापन


वायरल स्टोरी के मुताबिक, बिहार के बक्सर के रहने वाले विकास और धनबाद की किरन एक एटीएम मशीन पर 8 घंटे से ज्यादा खड़े रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया और वहीं इन दोनों ने शादी भी कर ली। 
Trending Videos
विज्ञापन

इयरफोन के बहाने हुआ प्यार

- फोटो : ballia
वायरल स्टोरी के मुताबिक, रविवार को दोनों की ऑफिस की छुट्टी थी। किरन जब सुबह 7 बजे एटीएम पंहुची तो इसका नंबर था 80 और उसके ठीक पीछे विकास 81वें नंबर पर खड़ा थे । टाइम पास करने के लिए विकास कानो में इयरफोन लगा कर गाने सुन रहा था और किरण अपने मोबाइल पर नागिन सीरियल देख रही थी। इसी दौरान इयरफोन के बहाने दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला और आगे बढ़ता है। स्टोरी के मुताबिक, दोनों ने इयरफोन का एक-एक पीस कान में लगा ली।

खबरों के मुताबिक लड़के ने प्रपोज करने के लिए 10 रुपए के नोट का यूज किया था। नोट पर आई लव यू किरण लिखकर लड़के ने प्रपोज किया। उसके बाद लड़की ने तुरंत हां कर दी और वहीं लड़के को गले भी लगा लिया।

हालांकि अभी तक इस खबर की सच्चाई सामने नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें