फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: महिला आईएएस अफसरों में ठनी, दोनों का तबादला

Mon, 07 Jun 2021 07:50 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी,मैसूर

सार

एक अफसर ने प्रेस कॉफ्रेंस कर शोषण व अपमान का आरोप लगाते हुए दी थी इस्तीफे की धमकी
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा - फोटो : twitter.com/BSYBJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो महिला आईएएस अधिकारियों के आपसी झगड़े से तंग आकर कर्नाटक सरकार ने दोनों का तबादला कर दिया है। दो दिन पहले यह विवाद खुलकर सामने आया , जब एक अफसर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दूसरी अफसर पर शोषण व अपमान का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से बात करने के बाद शनिवार रात मुख्य सचिव पी रवि कुमार ने दोनों के तबादले कर दिए हैं। मैसूरु सिटी कॉरपोरेशन की आयुक्त शिल्पा नाग ने जिला उपायुक्त रोहिणी सिंधुरी पर अपमान व शोषण का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने की धमकी दी थी। 

नाग यह बताते हुए रो पड़ी थीं कि सिंधुरी अधिकारियों को परेशान कर रही हैं । वहीं , सिंधुरी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा, वे केवल कोविड-19 प्रबंधन से जुड़ी जानकारियां मांग रही थीं।  
विज्ञापन


आठ महीने पहले ही नियुक्त सिंदूरी व नाग में शीतयुद्ध चल रहा था। पिछले हफ्ते सिंधूरी ने नाग की कार्यशैली की आलोचना कर कोविड देखभाल सेंटर शुरू न करने पर नोटिस भेजा । मौतों व संक्रमण के आंकड़े में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया था। तबादले के बाद सिंधूरी को हिंदू धार्मिक व अन्य धर्मार्थ संस्थानों का आयुक्त बनाया गया है, जहां वे पहले भी रही हैं। नाग को ग्रामीण विकास व पंचायतीराज विभाग में निदेशक (ई गवर्नेस) होंगी।

सिंधुरी के पहले हुए विवाद 
राज्य सरकार ने सिंधुरी द्वारा ऐतिहासिक इमारतों में गिने जाने वाले सरकारी क्वार्टर में स्विमिंग पूल और जिम बनाने की जांच शुरू करवाई है। ऐतिहासिक इमारतों पर ऐसे निर्माण पर रोक है, महामारी व धन की कमी के बीच इन निर्माण पर 50 लाख रुपये खर्च करने पर आपत्ति की गई। जांच की रिपोर्ट अगले हफ्ते आनी है।

हाईकोर्ट में दायर एक मुकदमे में सिंधुरी का नाम आया। यह मुकदमा मैसूर के श्रीवेंकटेश्वर मंदिर में महामारी के बीच मुख्यमंत्री के बेटे बीवाई विजयेंद्र और उनकी पत्नी को निजी तौर पर दर्शन की अनुमति देने से जुड़ा है। मंदिर नागरिकों के लिए लॉकडाउन की वजह से बंद है, केवल पुजारियों द्वारा रोजाना पूजा और रस्मों के लिए से खोला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें