फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF का बड़ा ऐलान, अगले साल मार्च तक सील हो जाएगी भारत-पाक सीमा

Wed, 02 Aug 2017 10:05 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
Border Security - फोटो : File Photo
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा को सील करना तत्काल ‘प्राथमिकता’ है और जम्मू सेक्टर में स्मार्ट टेक्नॉलोजी से लैस बाड़बंदी का कार्य अगले साल मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। बीएसएफ प्रमुख ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


बीएसएफ के महानिदेशक केके शर्मा ने कहा कि पूर्वी पड़ोसी बांग्लादेश के साथ हमारे संबंध बेहद अच्छे हैं। हालांकि संसाधन उपलब्ध होने के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर भी बाड़बंदी का कार्य किया जाएगा लेकिन पाकिस्तान हमारी तत्काल प्राथमिकता है।

अक्टूबर में आयोजित होने वाली ‘शहीदों के लिए बीएसएफ हाव मैराथन’ से संबंधित एक कार्यक्रम से इतर उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान मेरी प्राथमिकता है, क्योंकि यहां कुछ भी हो सकता है (भारत-पाक सीमा पर)। जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। हम सीमा की बाड़बंदी का काम कर रहे हैं और इसे अधिक मजबूत बना रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें